Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

Lakhimpur Kheri: प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं का ‘मौन व्रत’,


  1. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा हिंसा के मामले में आरोपी हैं। लखीमपुर खीरी में हिंसा में तीन अक्टूबर को चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लखनऊः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को मौन व्रत रखा।

कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी जल्द से जल्द केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को बर्खास्त करे। उनका बेटा लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी हैं। मंत्री के बेटे आशीष को शनिवार को यूपी पुलिस ने 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जिसमें चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे।

उसे शनिवार देर रात एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जीपीओ पार्क में धरने में शामिल हुईं। कांग्रेस पार्टी मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रही है।