Latest News पंजाब राष्ट्रीय

Ludhiana : शादी का झांसा दे युवती से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा, केस दर्ज


लुधियाना,  : युवती को शादी करने का झांसा देकर एक युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मगर जब वो युवती गर्भवती हो गई तो वो शादी करने से साफ मुकर गया। अब थाना जमालपुर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

नौकरी के दौरान हुई थी दोस्ती

एसआई मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी पहचान चंडीगढ़ रोड वीर पैलेस के पास रहने वाले आकाश कुमार के रूप में हुई। वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के नवीं बहिपुरी मंडियान काली का रहने वाला है। पुलिस ने मुंडियां गांव निवासी 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो फोकल प्वाइंट फेस-8 स्थित एक कंपनी में 10 महीने से नौकरी कर रही है। जहां उक्त आरोपित के साथ उसकी दोस्ती हो गई।

9 महीने तक करता रहा दुष्कर्म

आरोपित ने उसे शादी करने का झांसा दिया और अलग अलग होटलों में ले जाकर 8-9 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे वो गर्भवती हो गई। विगत 17 अप्रैल के दिन वो उसके कमरे में आया, जहां उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहां जब उसने आरोपित के साथ शादी करने की बात की तो वो साफ मुकर गया और वहां से कहीं चला गया। मनप्रीत कौर ने कहा कि आरोपित के ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।