News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Maharashtra : अजय चौधरी बने शिवसेना विधायक दल के नेता, महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर ने किया प्रस्ताव पास


नई दिल्ली, । शिवसेना में चल रहे सियासी घमासान के बीच शिवसेना के बागी 37 विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर घोषणा की है कि एकनाथ शिंदे ही सदन में उनके नेता बने रहेंगे।याद दिला दें बुधवार को भी बागी विधायकों ने एक पत्र महाराष्ट्र के राज्यपाल, विधानसभा के उपाध्यक्ष और विधानसभा के सचिव को भेजा था, लेकिन इस पत्र पर 34 विधायकों के हस्ताक्षर थे जिनमें चार निर्दलीय विधायक भी शामिल थे। बागी विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा था कि एकनाथ शिंदे को 31 अक्टूबर, 2019 को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया था। वही आज भी पार्टी विधायक दल के नेता हैं। दूसरा प्रस्ताव मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) को लेकर पास किया गया था।

  • विधायक दिलीप लांडे बागी विधायकों में हुए शामिल

    महाराष्ट्र शिवसेना विधायक दिलीप लांडे आज उन अन्य बागी विधायकों में शामिल हो गए जो गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए हैं। फोटो में शिंदे यहां नहीं दिख रहे हैं जैसा कि पहले बताया गया था। वह महाराष्ट्र के अन्य बागी विधायकों के साथ होटल में ठहरे हुए हैं

  • अजय चौधरी होंगे शिवसेना विधायक दल के नेता

    महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर ने अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में मंजूरी दी।

  • विधायक तरंग गोगोई पहुंचे गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल

    असम के बीजेपी विधायक तरंग गोगोई गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल पहुंचे। महाराष्ट्र के बागी विधायक होटल में ठहरे हुए हैं।

  • शिवसेना विधायक दिलीप लांडे पहुंचे गुवाहाटी होटल

    महाराष्ट्र शिवसेना विधायक दिलीप लांडे गुवाहाटी होटल में अन्य बागी विधायकों के साथ हुए शामिल।

  • गुवाहाटी के होटल में शिवसेना के बागी विधायक मौजूद

    असम में एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी के एक होटल में शिवसेना के बागी विधायक मौजूद हैं। शिंदे का दावा है कि उन्हें शिवसेना के 38 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

  • 01:43 PM, 24 Jun 2022

    उद्धव ठाकरे को भी छुट्टी मनाने असम आना चाहिए – हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में कहा, …उन्हें (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे) भी छुट्टी मनाने असम आना चाहिए।

  • 01:20 PM, 24 Jun 2022

    शिवसेना समर्थकों ने एकनाथ शिंदे की पोस्टर पर फेंके अंडे

    शिवसेना समर्थकों ने नासिक में बागी विधायक एकनाथ शिंदे की तस्वीर वाले पोस्टर पर काली स्याही और अंडे फेंके, उनके खिलाफ नारे भी लगाए।

  • 12:56 PM, 24 Jun 2022

    मुंबई के लिए रवाना हुए एकनाथ शिंदे

    टीवी रिपोर्ट के अनुसार एकनाथ शिंदे निकले मुंबई के लिए।

  • 12:17 PM, 24 Jun 2022

    हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे- संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। राउत ने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट जीतेंगे। हम हार नहीं मानेंगे। बागी विधायकों ने बहुत गलत कदम उठाया है। हमने उन्हें मुंबई लौटने का मौका भी दिया। अब, हम उन्हें मुंबई आने की चुनौती देते हैं।

  • 12:01 PM, 24 Jun 2022

    फडणवीस के घर पहुंचे बीजेपी नेता

    महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच भाजपा के दो नेता देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे हैं। भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और पार्टी के अन्य नेता फडणवीस के घर पहुंचे।

  • 11:58 AM, 24 Jun 2022

    असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने लिखा पत्र

  • 11:53 AM, 24 Jun 2022

    उद्धव ठाकरे का समय चला गया- अठावले

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उद्धव ठाकरे का समय चला गया है। उनके पास आखिर में 4-5 विधायक रह सकते हैं बाकि सारे विधायक एकनाथ शिंदे के साथ जाएंगे और सरकार भाजपा-एकनाथ शिंदे की आएगी।