Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Meerut UP Election 2022 Phase 1 Voting: चुनाव में दिखे जुदा अंदाज, दूल्‍हे ने घोड़ी से उतरकर पहले किया मतदान


मेरठ UP Election 2022 Phase 1 Voating मेरठ में चुनाव में मतदान के अलग-अलग रंग दिख रहे हैं। मतदान को लेकर युवाओं में खास उत्साह है। गुरुवार को मतदान के दिन एक बूथ पर एक अलग ही रंग दिखा। जब सेहरा पहने और गले में नोटों का माला पहने एक दूल्हा भी मतदान करने पहुंचा। दूल्हे के संग कुछ बाराती भी थे। सभी ने वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में बने बूथ पर मतदान किया। दूल्हे का नाम शुभम है। जिसकी शादी चुनाव के दिन यानी 10 फरवरी को है। वह मेरठ से बरेली बरात लेकर जा रहा है।

शादी की तिथि पहले तय

मतदान के बाद शुभम बरेली के लिए बरात लेकर रवाना भी हो गया। शुभम मेरठ कचहरी में जॉब करते हैं। चुनाव के दिन शादी होने के सवाल पर शुभम ने बताया की शादी की तिथि पहले तय हो गई थी। उसके बन चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा की थी। इसकी वजह से शादी की तिथि नहीं बदली गई। फिर भी बारात ले जाने से पहले उसने मतदान किया है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों ने भी सुबह ही मतदान किया। विवाह के साथ लोकतंत्र का यह पर्व भी महत्वपूर्ण है। जिसमें सभी ने अपनी जिम्मेदारी अपने कर्तव्य को पूरा किया।