Latest News करियर

NEET Admit Card 2021: नीट परीक्षा की एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित


  • NEET Admit Card 2021: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, यानी नीट परीक्षा (NEET UG 2021) का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा अगले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

नीट यूजी 2021 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध इनफार्मेशन बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। ऐसे में, संभावना है कि 9 सितंबर को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। नीट 2021 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए नीट यूजी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां कैंडिडेट को अपना लॉगइन क्रेडेंशियल, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड आदि भर कर सबमिट करना होगा। इसके बाद, आपका नीट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन किया जाएगा। एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल्स को अच्छी तरह से चेक कर लें। आगे इस्तेमाल के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।