Latest News खेल राष्ट्रीय

NZ vs SL: न्‍यूजीलैंड के जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला; देखें दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11


 न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का 41वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है

न्‍यूजीलैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए ईश सोढ़ी की जगह लोकी फर्ग्‍यूसन को शामिल किया है। वहीं, श्रीलंका ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए कसुन रजित की जगह चमिका करुणारत्‍ने को शामिल किया है।

न्‍यूजीलैंड की कोशिश आज का मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की करने की होगी। केन विलियमसन के नेतृत्‍व वाली कीवी टीम इस समय 8 मैचों में 8 अंक के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे स्‍थान पर है। वहीं, श्रीलंका की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी में क्‍वालीफाई करने की होगी, जिसके लिए वो जीत हासिल करने को पूरा जोर लगाएगी। कुसल मेंडिस के नेतृत्‍व वाली श्रीलंकाई टीम 8 मैचों में 4 अंक के साथ 9वें स्‍थान पर है।

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 101 वनडे खेले गए हैं। कीवी टीम ने इसमें 51-41 की बढ़त बना रखी है। इसमें एक मैच टाई रहा जबकि आठ मैचों के नतीजे नहीं निकले। वहीं वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमों के बीच 11 भिड़ंत हुई, जिसमें श्रीलंका 6-5 की बढ़त पर है। कीवी टीम आज हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

New Zealand vs Sri Lanka Predicted Playing 11

न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11 – डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्‍तान), डैरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, काइल जेमिसन, ट्रेंट बोल्‍ट और टिम साउथी।

श्रीलंका की संभावित प्‍लेइंग 11 – पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्‍तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्‍यूज, धनंजय डी सिल्‍वा, महीश थीक्षणा, कसुन रजित, दुष्‍मंथ चमीरा और दिलशान मदुशंका।

9 Nov 20231:37:21 PM

NZ vs SL Live: न्‍यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ने गुरुवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के 41वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्‍यूजीलैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए ईश सोढ़ी की जगह लोकी फर्ग्‍यूसन को शामिल किया है। वहीं, श्रीलंका ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए कसुन रजित की जगह चमिका करुणारत्‍ने को शामिल किया है।

9 Nov 20231:18:54 PM

NZ vs SL Live: न्‍यूजीलैंड-श्रीलंका हेड टू हेड

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 101 वनडे खेले गए हैं। कीवी टीम ने इसमें 51-41 की बढ़त बना रखी है। इसमें एक मैच टाई रहा जबकि आठ मैचों के नतीजे नहीं निकले। वहीं वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमों के बीच 11 भिड़ंत हुई, जिसमें श्रीलंका 6-5 की बढ़त पर है। कीवी टीम आज हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

9 Nov 20231:16:15 PM

New Zealand vs Sri Lanka Live: आपका स्‍वागत है

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 के 41वें मैच के कवरेज में आपका स्‍वागत है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। न्‍यूजीलैंड की नजरें सेमीफाइनल पर टिकी हैं जबकि श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी में क्‍वालीफाई करने पर टकटकी लगाए हुए है।