Latest News खेल

PAK vs SA T20 World Cup : शुरुआती झटकों के बाद संभला साउथ अफ्रीका, पावरप्ले में 48 रन पर गंवाया 2 विकेट


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहमद और शादाब खान की अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने 22 गेंद पर 52 तो इफ्तिखार अहमद ने 35 गेंद पर 51 रन की पारी खेली।

पाकिस्तानी की पारी, शादाब और इफ्तिखार का अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रिजवान के रूप में टीम को पहला झटका लगा। उन्हें 4 रन के निजी स्कोर पर पार्नेल ने बोल्ड किया। पाकिस्तान का दूसरा झटका मोहम्मद हारिस के रूप में लगा।  नॉर्खिये ने हारिस को 28 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान बाबर आजम भी महज 6 रन बनाकर  एनगिडी की गेंद पर कैच आउट हो गए। उनका कैच रबाडा ने लिया।

पाकिस्तान को चौथा झटका शान मसूद के रूप में लगा। नॉर्खिया की गेंद पर शान 2 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कप्तान बवूमा ने उनका कैच लिया। पाकिस्तान का पांचवां विकेट मोहम्मद नवाज में गिरा। तबरेज शम्‍सी की गेंद पर मोहम्मद नवाज 28 रन बनाकर आउट हुए।

छठे विकेट के रूप में 22 गेंद पर 52 रन की पारी खेलकर शादाब खान आउट हुए। उन्हें नॉर्खिया ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों आउट कराया। इसी स्कोर पर पाकिस्तान ने दो और विकेट गंवाया। 9वें विकेट के रूप में हारिस रउफ आउट हुए।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

तेंबा बवूमा, क्विंटन डिकॉक, राइली रुसो, एडन मारक्रम, हैनरिक क्‍लासेन, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, ऑनरिक नॉर्खिया, लुंगि एन्गिडी, तबरेज शम्‍सी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मोहम्‍मद रिजवान, बाबर आजम, शान मसूद, मोहम्‍मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्‍मद नवाज, मोहम्‍मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ।

इस मैच का रिजल्ट टी20 वर्ल्ड कप में दोनों ही टीम के आगे की राह तय करेगा जहां पाकिस्तान की जीत उसे सेमीफाइनल की रेस में आखिरी मैच तक बनाए रखेगा वहीं एक और हार उसे वर्ल्ड कप से बाहर कर देगा।

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो पाकिस्तान की टीम जहां 2 अंकों के साथ संघर्ष कर रही है वहीं साउथ अफ्रीका इस वर्ल्ड कप में एकमात्र ऐसी टीम है जिसे अब हार नहीं मिली है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की जगह पक्की करने के साथ अपने ग्रुप में नंबर वन पर जाना चाहेगी।

हेड टू हेड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
इस वर्ल्ड कप में भले ही पाकिस्तान के सामने साउथ अफ्रीका की टीम ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है लेकिन हेड टू हेड में पाकिस्ता की टीम का पलड़ा भारी है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 बार दोनों टीमें टकराई है और हर बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी है। ओवरऑल T20I की बात करें तो अब तक खेले गए 21 मैचों में 11 में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है।

  • 03:59 PM, 03 Nov 2022

    6 ओवर के बाद 48 रन 2 विकेट

    कप्तान बाबर आजम ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए वसीम को अटैक पर बुलाया। इस ओवर में 9 रन बने। दो विकेट जल्द गिर जाने के बाद बावूमा और माक्ररम ने साउथ अफ्रीका की पारी को संभाल लिया है।

  • 03:53 PM, 03 Nov 2022

    5 ओवर 39 रन दो विकेट

    साउथ अफ्रीका ने पांच ओवर के बाद दो विकेट पर 39 रन बना लिए है। बावूमा और एडम माक्ररम संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 03:49 PM, 03 Nov 2022

    चौथे ओवर में बने 20 रन

    राउफ के इस ओवर में बावूमा और माक्ररम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए। 4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं।

  • 03:44 PM, 03 Nov 2022

    साउथ अफ्रीका का स्कोर, 3 ओवर 16/2

    शाहीन शाह अफरीदी ने अपने दूसरे ओवर में रोसो का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में शाहीन शाह अफरीदी 50 विकेट पूरे किए। अफरीदी ने रोसो को अपने टी20 करियर का 50वां शिकार बनाया।

  • 03:38 PM, 03 Nov 2022

    साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

    शाहीन शाह अफरीदी ने अपने दूसरे ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज रोसो का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया।

  • 03:36 PM, 03 Nov 2022

    दूसरे ओवर में आए 13 रन

    पहले ओवर में विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका ने नसीम के ओवर में 13 रन लिए। कप्तान बावूमा ने जहां चौका मारा तो वही रोसो ने शानदार छक्का लगाते हुए टीम स्कोर एक विकेट पर 15 रन पर पहुंचा दिया।

  • 03:31 PM, 03 Nov 2022

    पहले ही ओवर में शाहीन ने दिलाई सफलता

    शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान को सफलता दिला दी। उन्होंने डीकॉक को आउट किया और इस ओवर में केवल 1 रन खर्च किए।

  • 03:25 PM, 03 Nov 2022

    साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू, 186 का है लक्ष्य

    186 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की तरफ से पारी की शुरुआत क्विंटन डीकॉक और तेंबा बावुमा ने की है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 185 रन बनाए थे।

  • 03:15 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान की पारी समाप्त, 185/9

    20वें ओवर में तीन कैच छूटे। आखिरी गेंद पर रन आउट के रूप में 9वां विकेट गिरा। नॉर्खिया ने 4 ओवर में 41 देते हुए 4 विकेट लिए।

  • 03:11 PM, 03 Nov 2022

    19वें ओवर में गिरे दो विकेट

    नॉर्खिया के इस ओवर में 18 रन बने। शादाब दो छक्के मारे। इसके बाद नॉर्खिया ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 177/7 तक पहुंच गया।

  • 03:08 PM, 03 Nov 2022

    20 गेंद पर शादाब ने लगाई हाफ सेंचुरी

    टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में 20 गेंद पर शादाब खान ने हाफ सेंचुरी पूरी की। यह टूर्नामेंट की दूसरी फास्टे्स फिफ्टी  है। शादाब ने 22 गेंद पर 52 रन की तेज पारी खेली।

  • 03:05 PM, 03 Nov 2022

    इफ्तिखार का अर्धशतक

    पाकिस्तान के बल्लेबाज इफ्तिखार ने टी20 कप में दूसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। इफ्तिखार ने 33 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

  • 03:02 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 18 ओवर 159/5

    पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने 18 ओवर में 11 रन लिए। इफ्तिखार अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

  • 02:59 PM, 03 Nov 2022

    इफ्तिखार और शादाब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

    इफ्तिखार और शादाब ने तेज खेलते हुए 24 गेंद में 53 रन की साझेदारी कर दी है। 17 ओवर समाप्त होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 148/5 हो गया। 17वें ओवर में 13 रन बने।

  • 02:59 PM, 03 Nov 2022

    इफ्तिखार और शादाब के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

    इफ्तिखार और शादाब ने तेज खेलते हुए 24 गेंद में 53 रन की साझेदारी कर दी है। 17 ओवर समाप्त होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर 148/5 हो गया। 17वें ओवर में 13 रन बने।

  • 02:54 PM, 03 Nov 2022

    इफ्तिखार ने मारा सबसे लंबा छक्का

    एनगिडी के ओवर में इफ्तिखार ने ऑफ स्‍टंप पर जाते हुए बैक ऑफ गुड लेंथ की गेंद को पुल करते हुए डीप मिडविकेट की दिशा में 106 मीटर का लंबा छक्का मारा। यह टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का है। एनगिडी के इस ओवर में 15 रन बने। 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 135/5।

  • 02:46 PM, 03 Nov 2022

    15वें ओवर में बने 15 रन

    15वें ओवर में पाकिस्तान के शादाब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छक्का और एक चौका मारा। इस ओवर में  15 रन बने। 15 ओवर बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।

  • 02:42 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 14 ओवर 105/5

    पार्नेल के इस ओवर में इफ़्तिख़ार ने पहली गेंद पर छक्का मारा। इसके बाद पार्नेल ने वापसी करते हुए सधी हुई गेंदबाजी की। 14वें ओवर में कुल 10 रन बने।

  • 02:37 PM, 03 Nov 2022

    13 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर 95/4

    13वां ओवर पाकिस्तान के लिए मिला-जुला रहा, जहां इस ओवर में एक छक्के और चौके सहित 13 रन बने वहीं पाकिस्तान ने मोहम्मद नवाज का विकेट गंवाया। उन्होंने 28 रन की छोटी से पारी खेली।

  • 02:31 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान के लिए अच्छा रहा 12वां ओवर, बने 11 रन

    12वां ओवर पाकिस्तान के लिए अच्छा रहा। इस ओवर में 2 बाउंड्री सहित 11 रन बने। 5वीं गेंद पर तबरेस शम्सी ने मिस फील्डिंग की जिसका खामियाजा साउथ अफ्रीका को चौके से भुगतना पड़ा।

  • 02:26 PM, 03 Nov 2022

    11 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर 71/4

    साउथ अफ्रीका के लिए किफायती रहा 11वां ओवर, इस ओवर में तबरेज शम्सी ने केवल 3 रन खर्च किए।

  • 02:21 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 10 ओवर 4 विकेट 68 रन

    साउथ अफ्रीका की तरफ से रबाड़ा दसवां ओवर करने आए। यह पाकिस्तान की लिहाज से अच्छा रहा। इफ़्तिख़ार इस ओवर में दो बॉउंड्री लगाई।

  • 02:16 PM, 03 Nov 2022

    साउथ अफ्रीका ने लगाया स्पिन अटैक

    टेंबा बावुमा ने तबरेज शम्सी को अटैक पर लगाया है। पहले ओवर में शम्सी ने 5 रन खर्च करते हुए किफायती गेंदबाजी की। पाकिस्तान का स्कोर 9 ओवर में चार विकेट पर 55 रन पर पहुंच गया।

  • 02:13 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 8 ओवर 50 रन 4 विकेट

    रबाडा के इस ओवर में नवाज ने एक चौका मारा। इस ओवर में पाकिस्तान ने 7 रन बनाए।

  • 02:09 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 7 ओवर 4 विकेट 43 रन

    साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान टॉप ऑर्डर ने घुटने टेक दिए। पहले पावरप्ले में पाकिस्तान ने चार विकेट खोकर 6.13 की नेट रन रेट से 43 रन बना लिए हैं।

  • 02:07 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का गिरा चौथा विकेट

    नॉर्खिया ने अपने दूसरे ओवर में शान मसूद को आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। शान मसूद ने 2 रन बनाया और बावूमा ने मिडऑफ पर मसूद का आसान सा कैच पकड़ा।

  • 02:02 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 6 ओवर 3 विकेट

    पहले पॉवरप्ले के दौरान साउथ अफ्रीका ने बेहतरी गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं।

  • 01:58 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का गिरा तीसरा विकेट

    एनगिडी ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को रबाडा के हाथों कैच कराकर पाक को तीसरा झटका दिया।

  • 01:56 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का गिरा दूसरा विकेट

    कप्तान बावूमा ने बॉलिंग में एक और बदलाव करते हुए नॉर्खिया को अटैक पर लगाया। हारिस ने तीसरी गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर आते हुए मिडिल स्टंप की गुड लेंथ गेंद को स्कूप करते हुए फाइन लेग की तरफ अपना तीसरे छक्का मारा। उसकी अगली ही गेंद पर हारिस एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पाकिस्तान का स्कोर पांच ओवर 40 रन दो विकेट।

  • 01:50 PM, 03 Nov 2022

    साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग में किया बदलाव

    साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग में बदलाव करते हुए लुंगी एनगिडी को अटैक पर लगाया। एनगिडी ने अपने पहले ओवर में चार रन खर्च किए। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 31 रन हो गया।

  • 01:45 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 3 ओवर 27 रन 1 विकेट

    वेन पार्नेल के दूसरे ओवर में हारिस ने विकेटकीपर के सिर के ऊपर से शॉट खेलकर चौका मारा। इस ओवर में पाकिस्तान ने कुल 6 रन बनाए।

  • 01:41 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 2 ओवर 21 रन 1 विकेट

    साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरा ओवर रबाडा ने किया। रबाडा की चौथी और पांचवी गेंद पर हारिस ने लगातार दो छक्के लगाए और अंतिम गेंद पर चौका मारा। रबाडा के इस ओवर में कुल 17 रन बने।

  • 01:37 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का स्कोर, 1 ओवर 4 रन 1 विकेट

    साउथ अफ्रीका की तरफ से वेन पार्लेन ने अच्छी शुरुआत की। एक चौका खाने के बाद वापसी करते हुए ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान का विकेट ले लिया। पहले ओवर में 4 रन बने।

  • 01:34 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

    पाकिस्तान ने पहले ओवर में ओपनर मोहम्मद रिजवान का विकेट खो दिया है। रिजवान ने 4 गेंद पर 4 रन बनाए।

  • 01:30 PM, 03 Nov 2022

    दोनों टीमें पहुंची मैदान पर

    राष्ट्रगान होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी फील्ड पर पहुंच गए है। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम और रिजवान ओपन कर रहे हैं। वहीं गेंदबाजी की कमान वेन पार्नेल के हाथों में है।

  • 01:20 PM, 03 Nov 2022

    साउथ अफ्रीका दो बार पहुंचा है सेमीफाइनल में

    बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम 2009 और 2014 में टी20 विश्‍व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन दोनों ही बार उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

  • 01:18 PM, 03 Nov 2022

    सिडनी में खिली है धूप

    सिडनी में अच्‍छी धूप खिली हुई है और पूरा मैच होने की पूरी संभावना है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के इतिहास में रिकॉर्ड शानदार रहा है।

  • 01:11 PM, 03 Nov 2022

    साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका

    साउथ अफ्रीका ने आज के मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं। डेविड मिलर और केशव महाराज चोट की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे। टीम में हैनरिक क्‍लासेन और तबरेज शम्सी को जगह मिली है।पाकिस्‍तान की टीम में फखर जमान की जगह मोहम्‍मद हैरिस खेल रहे हैं।

  • 01:05 PM, 03 Nov 2022

    पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतती है मैच

    पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए सभी 4 टी20 विश्व कप मैच जीते हैं। इसी मैदान पर भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया था।

  • 01:03 PM, 03 Nov 2022

    पाकिस्तान ने जीत टॉस

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता है। कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

  • 12:54 PM, 03 Nov 2022

    दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के पास आखिरी मौका है। यदि टीम आज जीत दर्ज नहीं कर पाती है तो टी20 वर्ल्ड कप में उसका सफर खत्म हो जाएगा। फिलहाल पाकिस्तान की टीम 2 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है।