Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Paris Hilton पहुंची मुंबई, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, फैंस के साथ सेल्फी लेती आईं नजर


नई दिल्ली, : हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन मुंबई पहुंची है। वह बुधवार की रात को एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई है। वह दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आई है। मुंबई में उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वह अपने साथ हाथ में एक पोर्टेबल पंखा लिए हुए थी। एक्ट्रेस और डीजे पेरिस हिल्टन को देखने के लिए एयरपोर्ट पर  भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। वह फैंस के साथ सेल्फी लेती भी नजर आई।

पेरिस हिल्टन का वीडियो एक पपराजी अकाउंट ने शेयर किया है

पेरिस हिल्टन का वीडियो एक पपराजी अकाउंट ने शेयर किया है। इसमें वह काफी रिलैक्स और खुश नजर आ रही है। वह हाथ में फैन लिए हुए थी। ताकि मुंबई की उमस में राहत पा सकें। उन्होंने फैंस के अलावा फोटोग्राफर्स के साथ भी फोटोज खिंचवाई है। कई फैंस का ध्यान पेरिस के हाथ के फैन पर गया है। एक ने लिखा है, ‘छोटा फैन।’ एक ने लिखा है, ‘वह पोर्टेबल फैन लेकर चल रही है। भारत की गर्मी के लिए तैयार हो जाओ।’ वहीं कई लोगों का मानना है कि एक दशक बाद आने के बाद भी वह बिलकुल भी नहीं बदली है। एक ने लिखा है, ’10 वर्ष बाद आ रही है फिर भी कुछ भी नहीं बदला है.. क्या खाती है ये।’

पेरिस हिल्टन भारत के 2 दिवसीय दौरे पर है

खबरों की माने तो पेरिस हिल्टन भारत के 2 दिवसीय दौरे पर है। वह अपनी नई ब्यूटी लाइन का प्रचार करने आई है। वह 2004 से ब्यूटी इंडस्ट्री में है। उन्होंने अपने नाम से पहला परफ्यूम लांच किया था। इसके बाद उन्होंने कुल 25 ब्रांड लांच किए है। जिन्होंने पिछले वर्ष 3 बिलियन डॉलर का व्यापार किया है। वह हैंडबैग का कलेक्शन भी रखती है।

पेरिस फेमस हिल्टन परिवार का हिस्सा है

पेरिस फेमस हिल्टन परिवार का हिस्सा है। जिनके कई हिल्टन होटल भी है। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है।