Latest News करियर पटना

Patna: ICSE ने जारी की डेटशीट, 13 फरवरी से 12वीं और 27 से होंगी 10वीं की परीक्षा;


 

पटना, । ICSE Exam 2023 Datewise Schedule आइसीएसई बोर्ड ने वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगी। वहीं, दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से 29 मार्च तक होगी। दसवीं व बारहवीं दोनों कक्षा के विद्यार्थियों को पहले दिन इंग्लिश लैंग्वेज की परीक्षा देनी होगी। विद्यार्थियों को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। केंद्रों पर परीक्षा 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी। परीक्षा का कार्यक्रम जारी होते ही परीक्षार्थियों ने गंभीरता से तैयारी शुरू कर दी है।

दसवीं का परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि : विषय

27 फरवरी : इंग्लिश लैंग्वेज

1 मार्च : इंग्लिश लिटरेचर

3 मार्च : कामर्शियल स्टडीज

4 मार्च : आर्ट पेपर वन

6 मार्च : इतिहास एवं नागरिक शास्त्र

10 मार्च : गणित

11 मार्च : आर्ट पेपर 2

13 मार्च : भूगोल

14 मार्च : पर्यावरण विज्ञान

15 मार्च : द्वितीय भारतीय भाषाएं

17 मार्च : भौतिकी

18 मार्च : आर्ट पेपर 3

20 मार्च : रसायन शास्त्र

21 मार्च : अर्थशास्त्र

23 मार्च : संगीत-नाटक

24 मार्च : संस्कृत

25 मार्च : आर्ट पेपर 4

27 मार्च : हिंदी

29 मार्च : जीवविज्ञान

12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि : विषय

13 फरवरी : इंग्लिश लैंग्वेज

14 फरवरी : इंग्लिश लिटरेचर

16 फरवरी : कामर्स

17 फरवरी : भूगोल

20 फरवरी : गणित

21 फरवरी : मास-मीडिया एंड कम्युनिकेशन

24 फरवरी : अर्थशास्त्र

25 फरवरी : आर्ट पेपर 1

27 फरवरी : रसायनशास्त्र

1 मार्च : बिजनेस स्टडीज

3 मार्च : भारतीय भाषाएं

4 मार्च : आर्ट पेपर 2

6 मार्च : भौतिकी पेपर 1

10 मार्च : इतिहास

11 मार्च : आर्ट पेपर 5

13 मार्च : अकाउंट

14 मार्च : आर्ट पेपर 3

15 मार्च : राजनीति विज्ञान

17 मार्च : जीवविज्ञान

18 मार्च : लीगल स्टडीज

20 मार्च : कंप्यूटर साइंस

21 मार्च : भारतीय संगीत

23 मार्च : गृह विज्ञान

24 मार्च : भौतिक शिक्षा

25 मार्च : इलेक्टिव इंग्लिश

27 मार्च : साइकोलाजी

29 मार्च : समाजशास्त्र

31 मार्च : पर्यावरण विज्ञान