News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Punjab: पंजाब में चरणजीत चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस, राहुल गांधी ने लुधियाना रैली में किया ऐलान


लुधियाना। Punjab Election 2022: पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस हाेंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लुधियाना रैली स्थल में यह ऐलान किया। रैली में पहुंचने पर राहुल गांधी ने स्वर काेकिला लता मंगेशकर काे श्रद्धांजलि दी। हलवारा एयरपोर्ट से जिस कार में राहुल हयात रिजेंसी पहुंचे, उसे सुनील जाखड़ ड्राइव कर रहे थे।

हीराें के बीच एक हीरा निकालना आसान काम नहींः राहुल गांधी

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब ने मुश्किल काम दिया। 2004 से राजनीति में हूं। थोड़ी समझ राजनीति की है। राजनेता 10-15 दिन में पैदा नहीं होता। राजनेता सालों लड़कर संघर्ष तक ही बनता है। कांग्रेस के पास हीरों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए हमारे नेताओं के बारे में झूठ बोला जाता है। हमारे पीएम भी लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन वे अपनी लड़ाई लड़ते हैं।

कई नेता इश्यू के लिए खड़े हो जाते हैं। सिद्धू कहीं से चन्नी कहीं और से और जाखड़ कहीं ओर से आए। सभी को कठिन रास्ते पर चलना पड़ता है। हीरों के बीच में एक एक हीरा निकालना आसान काम नहीं है। मैं सिद्धू से 40 साल पहले मिला था। राहुल दून स्कूल में था, तब भी संडे था। सुबह आठ बजे क्रिकेट का मैच था। यादविंदर पब्लिक स्कूल दून स्कूल में खेलने आया था। तब नवजोत सिद्धू वहां खेलने आए थे। तब सिद्धू बाॅलर थे। छह विकेट लिए थे। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चन्नी जी से पूछा कि पापा क्या करते हैं।

चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी से निकले हैं। उनके दिल में, खून में पंजाब है। सिद्धू के दिल में खून में पंजाब है। चन्नी सीएम बने तो जनता के बीच में जानते हैं। भाजपा के सीएम या पीएम क्या जनता के बीच जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग राजा हैं। चन्नी को राहुल ने गरीब की आवाज बताया। राहुल ने कहा कि चन्नी यहां सीएम बनने नहीं बल्कि पंजाब को बदलने आए हैं।