News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Rajya Sabha Election 2022: कांग्रेस को सता रहा हार्स ट्रेडिंग का डर, दिल्‍ली में जुटे हरियाणा के विधायक


नई दिल्‍ली,। Rajya Sabha Election: राज्‍यसभा चुनाव में हरियाणा में अपने विधायकों बचाने के लिए कांग्रेस उन्‍हें भ्रमण पर छत्‍तीसगढ़ ले जा रही है। पार्टी हरियाणा के अपने सभी 31 विधायकों को रायपुर ले जा रही है। सभी विधायकों को चार्टेड प्‍लेन से रायपुर ले जाया जाएगा। विधायक इसके लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र  सिंह हुड्डा के दिल्‍ली स्थिति आवास पर जुटे हैंं। कुलदीप बिश्‍नोई नहीं पहुंचे हैं।

हरियाणा के कांग्रेस विधायक भ्रमण पर निकलने के लिए हुड्डा के दिल्ली आवास पर सुबह से जुटने शुरू हुए।  कांग्रेस के विधायक हुड्डा निवास से वाल्वो बस में एयरपोर्ट रवाना होंगे। इसके बाद वे चार्टर प्लेन से रायपुर जाएंगे।  बताया जाता है कि रेवाड़ी के विधायक राव चिरंजीव राव अपने जन्मदिन के कारण हिमाचल प्रदेश छुट्टियों पर गए हुए हैं , इसलिए वह  भ्रमण पर नहीं जाएंगे।

बताया जाता है कि पूर्व मंत्री विनोद शर्मा अपने बेटे कार्तिकेय शर्मा के समर्थन के लिए कांग्रेस विधायकों से संपर्क साध रहे हैं। रायपुर रवाना होने से पहले केसी वेणुगोपाल हुड्डा आवास पर विधायकों की बैठक लेंगे। हरियाणा से राज्य सभा के लिए उम्मीदवार कांग्रेस के महासचिव अजय माकन भी हुड्डा आवास पहुंचे हैं।