Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Russia-Ukraine war: यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक, 12 लोगों की मौत; कई घायल


कीव यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार सुबह जोरदार धमाके हुए हैं। कीव के अलावा यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया गया है। एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में मिसाइल से हमला किया गया है। इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जोरदार धमाकों के बाद कीव से घना धुआं उठा। राजधानी कीव पर ये रूस का कई दिनों बाद हमला है।

जेलेंस्की बोले- कई लोगों की मौत हुई

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदिमीर जेलेंस्की ने इन हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमले में कई लोग मारे गए हैं। इसके अलावा कई घायल भी हुए हैं। वहीं, कीव पुलिस का कहना है कि हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है।

jagran

बता दें कि ताजा हमले रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट के बाद हुए हैं। दो दिन पहले ही इस पुल पर धमाका हुआ था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था।

पुतिन ने बताया था आतंकी हमला

पुतिन ने कहा था कि पुल को उड़ाने की घटना आतंकी साजिश है। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह आतंकी घटना थी। इसका उद्देश्य नागरिक आधारभूत ढांचे को बर्बाद करना था।’ इस घटना के बाद पुतिन ने रूसी जांच समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक भी की। धमाके की जांच के लिए समिति का गठन किया गया था।

 

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर धमाके के वक्त आग लग गई थी। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था और इसी पुल के जरिए रूसी सैनिकों को हथियार की सप्लाई की जाती थी।