News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के शहर सूमी में की बमबारी, नौ लोगों की मौत


कीव, Russia Ukraine War :, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 13वें दिन भी जंग जारी है। युद्ध के 13वें दिन रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस लगातार उन पर हमले कर रहा है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

यूके की संसद को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति वोलोडिमिर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भारतीय समयानुसार मंगलवार को रात 10:30 बजे यूके हाउस आफ कामन्स में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करेंगे।

हवाई हमले में 9 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार कीव से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में स्थित सूमी शहर में हवाई हमले में दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन के शहर सूमी पर रूस के हमले जारी है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक रुस द्वारा सूमी पर बमबारी की गई है। इसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

रूस ने यूक्रेन के पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा की है। रूस का कहना है कि उसने मानवीय गलियारे खोलने का फैसला किया है। जिसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर जाते हैं। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के इस कदम को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

यूक्रेन से जल्द भारत लाया जाएगा नवीन का शव- सीएम बसवराज बोम्मई

यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के शव लाने का प्रयास जारी है। इसी बीच कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बताया कि विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने हमें सूचित किया है कि नवीन के शव को यूक्रेन में एक शवगृह में रखा गया है। गोलाबारी रुकने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।