News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: वैगनर ग्रुप ने पीठ में छुरा घोंपा पुतिन बोले- रूस की सुरक्षा के लिए कुछ भी करूंगा –


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना तैनात की गई है। प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

यूक्रेन के साथ जंग लड़ी रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की खबर है। वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का एलान किया है। वैगनर ग्रुप की सेना राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है।

इन लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वैगनर ग्रुप को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था।

 

सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही

पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर व्यक्ति देशद्रोही है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी सशस्त्र बलों को स्थिति से निपटने के लिए जरूरी आदेश मिल गए हैं।

पुतिन ने कहा, शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में स्थिति कठिन है, हम इसे स्थिर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे।

12:52:46 PM

‘लोगों और रूस की रक्षा’ का वादा- पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि वैगनर विद्रोह ने रूस की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह रूस की रक्षा के लिए कुछ भी करेंगे। पुतिन ने कहा, हम प्रबल होंगे, मजबूत बनेंगे।

पुतिन ने लोगों और रूस की रक्षा का वादा करते हुए भाड़े के प्रमुख द्वारा सशस्त्र विद्रोह को विश्वासघात करार दिया।

12:46:10 PM

सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई गद्दार- व्लादिमीर पुतिन

येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने और अपने सैनिकों के साथ एक प्रमुख रूसी शहर में पहुंचने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। पुतिन ने कहा कि सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई गद्दार है।

12:20:08 PM

रूस के शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पहुंचे वैगनर चीफ येवेनी प्रिगोझिन और उसके सैनिक

रूस के शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पहुंचे वैगनर चीफ येवेनी प्रिगोझिन और उसके सैनिक

वैगनर चीफ येवेनी प्रिगोझिन ने यूक्रेन में लड़ाई की देखरेख करने वाले रूसी सैन्य मुख्यालय में अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि वह और उनके सैनिक यूक्रेन से सीमा पार करने के बाद एक प्रमुख रूसी शहर में पहुंच गए हैं।

12:12:45 PM

‘रूस में अब हो रही शुरुआत’, वैगनर ऑपरेशन पर जेलेंस्की के सलाहकार का बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के एक वरिष्ठ सहयोगी ने शनिवार को रूसी भाड़े के नेता येवगेनी प्रिगोझिन की कार्रवाई को आतंकवाद विरोधी अभियान बताया और कहा कि रूस में अब हो रही शुरुआत।

11:53:52 AM

‘आपको धोखा दिया गया है’, रूसी रक्षा मंत्रालय ने वैगनर फाइटर्स को चेताया

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को वैगनर समूह के सेनानियों को संबोधित एक बयान में कहा कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा उन्हें धोखा दिया गया और एक आपराधिक साहसिक कार्य में घसीटा गया।

टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में, मंत्रालय ने वैगनर सेनानियों से अपने प्रतिनिधियों और कानून प्रवर्तन सेवाओं से संपर्क करने का आग्रह किया और उनकी सुरक्षा की गारंटी देने का वादा किया।

11:48:34 AM

रूस की आतंकवाद विरोधी समिति ने आतंकवाद विरोधी अभियान की घोषणा की

रूस की आतंकवाद विरोधी समिति ने शनिवार को कहा कि वैगनर समूह द्वारा विद्रोह के बीच मॉस्को और आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी शासन लागू कर रही है। समाचार एजेंसी आरआईए (RIA) ने इसकी जानकारी दी है।

11:24:58 AM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का संबोधन

क्रेमलिन प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वैगनर समूह द्वारा किए गए सशस्त्र विद्रोह के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही टेलीविजन पर एक संबोधन करेंगे।

11:13:55 AM

वैगनर ग्रुप के चीफ का दावा, रोस्तोव-ऑन-डॉन पहुंचे लड़ाके

रूस के रक्षा मंत्री को हटाने के उद्देश्य से सशस्त्र विद्रोह का आह्वान कर चुके वैगनर ग्रुप के चीफ ने एक वीडियो में पुष्टि की है कि वह और उनके सैनिक रोस्तोव-ऑन-डॉन पहुंच गए हैं।

10:47:10 AM

यूक्रेन सेना से लंबे समय से लड़ रहा वैगनर ग्रुप

यूक्रेन सेना से लंबे समय से लड़ रहा वैगनर ग्रुप ने रूस के लिए काफी अहम भूमिका निभाई है। खुद को प्राइवेट मिलिट्री कंपनी बताने वाला वैगनर ग्रुप को पहचान पहली बार 2014 में मिली थी, जब वह यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर रहा था। उस दौरान यह एक सीक्रेट ग्रुप हुआ करता था।

यह अफ्रीका और मध्य पूर्व में सबसे ज्यादा सक्रिय था। माना जाता है कि उस वक्त इस ग्रुप में केवल 5 हजार लड़ाके ही शामिल थे। इसमें रूस के सबसे ज्यादा स्पेशल फोर्स के सैनिक मौजूद थे।

10:38:46 AM

वैगनर समूह के नियंत्रण में सभी सैन्य स्थल

वैगनर समूह के नियंत्रण में सभी सैन्य स्थल

प्रिगोझिन ने टेलीग्राम पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह और उनके लोग रोस्तोव-ऑन-डॉन में दक्षिणी जिला सैन्य मुख्यालय में हैं। सभी सैन्य स्थल वैगनर समूह के नियंत्रण में हैं। उन्होंने एलान किया है कि जब तक कि रक्षा प्रमुख शोइगु और गेरासिमोव उनके पास नहीं आते, तब तक उनके लोग रोस्तोव-ऑन-डॉन की नाकेबंदी करेंगे और मॉस्को की ओर जाएंगे।

10:35:32 AM

येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा- नहीं आएगी कोई बाधा

वैगनर ग्रुप के मुखिया प्रिगोझिन ने कहा है कि इससे यूक्रेन में रूस द्वारा विशेष सैन्य अभियान चलाने में कोई बाधा नहीं आएगी।

10:27:08 AM

लंबे समय से चल रहा गतिरोध चरम पर पहुंचा

Wagner Group Russia: TASS न्यूज एजेंसी ने कहा कि जैसे ही येवगेनी प्रिगोझिन और सैन्य शीर्ष अधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध चरम पर पहुंच गया। रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने प्रिगोझिन के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू कर दिया है।

10:26:07 AM

व्लादिमीर पुतिन को सता रहा तख्तापलट का डर

व्लादिमीर पुतिन को सता रहा तख्तापलट का डर

Wagner Group Russia: तख्तापलट के डर से पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की सुरक्षा कड़ी करने के लिए मॉस्को में टैंकों की तैनाती करने के आदेश जारी किए है। पुतिन को डर सता रहा है कि उनकी प्राइवेट मिलिशिया वैगनर ग्रुप उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट करने की कोशिश कर सकती है।