Latest News करियर राष्ट्रीय

Sarkari Naukri : अगले सप्ताह खत्म हो जाएगी जेईई मेंस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया,


  1. जेईई मेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। अगले सप्ताह ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2022 मेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

एनएचपीसी लिमिटडे ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जेपीएससी आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज यानी कि 24 मार्च, 2022 है। झारखंड लोक सेवा आयोग आज इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर देगा।

नीट (यूजी) 2022 के लिए अधिसूचना राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जल्द ही जारी की जा सकती है। बिहार बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022 जारी कर सकता है। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जल्द होगा घोषित किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही MPPEB के पोर्टल पर नतीजे जारी कर देगा।

लघु उद्योगो के विकास के बैंक, सिड्बी में 100 असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। राजस्थान स्टेनोग्राफर डीवी शेड्यूल जारी हो चुका है। आरएसएमएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर यह टाइमटेबल रिजीज किया है।

भारतीय तटरक्षक में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी तरफ, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अप्रैल में आयोजित होने वाले कंबाईंड ग्रेजुएट लेवेल टियर 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट आया है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज, 24 मार्च 2022 का दिन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

    • 01:44 PM, 2022-03-24T13:44:59ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2022 मेंस एग्जाम (Joint Entrance Examination 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह यानी कि 31 मार्च, 2022 खत्म हो जाएगी।
  • जेईइ मेंस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगले सप्ताह खत्म हो जाएगी
    • 12:52 PM, 2022-03-24T13:44:59एनएचपीसी लिमिटेड ने 4 से 6 अप्रैल 2022 तक आयोजित किए जाने वाले कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढें।
  • NHPC Admit Card 2022: जूनियर इंजीनियर सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड जारी