Latest News करियर राष्ट्रीय

Sarkari Naukri : एम्स में नौकरी पाने का शानदार मौका जानिए किन पदों पर निकली भर्ती पढ़िए


। Live Sarkari Naukri 2023 News Latest Updates: सरकारी नौकरी मिलना बिल्कुल आसान नहीं होता है। कड़ी मेहनत और धैर्य के बाद जाकर कहीं Govt job नसीब होती है। ऐसे में आपके इस सफर को कुछ आसान बनाने के लिए हम आपके लिए सरकारी नौकरी के विकल्प लेकर आएं हैं। आज, 19 जुलाई, 2023 को हम आपको बताएंगे कि किन-किन विभागों में जॉब्स निकली हैं, जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर।

1:47:19 PM

NVS Class 11 Admission: एनवीएस ने 11वीं कक्षा के संबंध में जारी की अहम सूचना

नवोदय विद्यालय समिति ने लेटरल एंट्री के तहत 11वीं कक्षा में एडमिशन की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। एनवीएस ने ग्यारहवीं कक्षा के लिए लेटेरल एंट्री सेलेक्शन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है।

1:47:04 PM

NVS Class 11 Admission: एनवीएस ने 11वीं कक्षा के संबंध में जारी की अहम सूचना

नवोदय विद्यालय समिति ने लेटरल एंट्री के तहत 11वीं कक्षा में एडमिशन की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना जारी की है। एनवीएस ने ग्यारहवीं कक्षा के लिए लेटेरल एंट्री सेलेक्शन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है।

12:58:05 PM

UPSC EPFO Result 2023 हुआ घोषित, करें चेक

यूपीएससी ईपीएफ भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है। परिणाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

11:41:43 AM

Bihar Teachers Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

बिहार में 1 लाख 70 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। लेट फीस के साथ अभ्यर्थी आज आवेदन कर सकत हैं।

11:08:06 AM

AIIMS Recruitment 2023:एम्स में नौकरी पाने का शानदार मौका

एम्स रायबरेली जॉब का शानदार मौका दे रहा है। संस्थान ने विभिन्न विभागों में टेक्निशियन-पैरामेडिकल के कुल 111 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस  भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, aiimsrbl.edu.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

10:25:37 AM

Bombay Mercantile Co-Operative Bank Recruitment 2023: जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती

बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर फिलहाल भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Bankbmcbankltd.com पर जाकर इससे जुड़ा पूरा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

7:45:55 AM

JSSC JTPTCCE 2023: झारखंड में 26 हजार शिक्षक पदों पर निकली भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने  राज्य में स्थित शासकीय विद्यालयों में प्राइमरी और अपर-प्राइमरी स्तर पर टीचिंग के 26 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। ज्यादा जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक। 

5:29:07 PM

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट जून रिजल्ट की तारीख घोषित

यूजीसी नेट जून रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है। नतीजों का एलान 26 या 27 जुलाई, 2023 को घोषित करने की तैयारी है। यह जानकारी यूजीसी अध्यक्ष ने दी है।

4:31:36 PM

UPPSC Main 2023: पीसीएस मेंस परीक्षा 26 सितंबर से होगी शुरू

यूपीपीएससी ने पीसीएस मेंस परीक्षा की तारीख बदल दी है। अब यह एग्जाम 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

2:24:00 PM

CSIR UGC NET Result 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द होगा रिलीज

सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। एनटीए की ओर से परीक्षा के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

1:11:47 PM

BSEH admit card 2023: हरियाणा बोर्ड ने एडमिट कार्ड किए रिलीज

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट रिलीज किया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

11:12:40 AM

Bihar NEET UG Counselling 2023: बिहार में जल्द शुरू होगी स्टेट कोटे की काउंसिलिंग

बिहार में एमबीबीएस और बीडीएस समेत अन्य सीटों पर एडमिशन के लिए जल्द ही स्टेट कोटे की काउंसिलंग भी शुरू होगी। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।

10:34:16 AM

UP Police Bharti : यूपी पुलिस 52 हजार सिपाही भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार बरकरार

यूपी पुलिस 52 हजार सिपाही भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार फिलहाल तक बना हुआ है। फिलहाल, तक सूचना नहीं जारी हुई है। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द इस संबंध में कोई अपडेट जारी की जाए।

8:54:00 AM

BPSC Teacher Bharti 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए अब भी है मौका

बिहार में 1.70 लाख से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन का अब भी मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें लेट फीस का भुगतान करना होगा।

8:54:00 AM

BPSC Teacher Bharti 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए अब भी है मौका

बिहार में 1.70 लाख से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन का अब भी मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें लेट फीस का भुगतान करना होगा।

8:53:46 AM

BPSC Teacher Bharti 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए अब भी है मौका

बिहार में 1.70 लाख से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन का अब भी मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें लेट फीस का भुगतान करना होगा।

5:54:55 PM

CUET PG Topper List 2023: सीयूईटी पीजी में इन स्टूडेंट्स ने हासिल किए थे 100 पर्सेंटाइल

सीयूईटी पीजी परीक्षा के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। नतीजे आज रात तक या फिर कब सुबह तक जारी कर दिए जाएंगे। वहीं साल 2022 में 6 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे।

4:21:22 PM

CUET PG Result 2023: सीयूईटी पीजी रिजल्ट जल्द होगा जारी

सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणामोंं का एलान आज रात तक या फिर कल सुबह तक कर दिया जाएगा। यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने इस संबंध में घोषणा की है।

2:54:26 PM

Jharkhand Shikshak Bharti 2023: झारखंड में शिक्षक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

झारखंड में शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 26 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

1:05:20 PM

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी फर्स्ट राउंड काउंसलिंग के लिए करें रजिस्ट्रेशन

नीट यूजी फर्स्ट राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले दौर के लिए आज से पंजीकरण कर लें। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

12:31:01 PM

UGC NET Result 2023 Date: यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द होगा जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट 2023 जून सेशन के लिए रिजल्ट अगस्त 2023 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल सटीक डेट जारी नहीं की गई है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें।

11:36:52 AM

AIAPGET 2023 Exam: 31 जुलाई को होगा ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम

ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इस संंबंध में सूचना जारी की गई है।

10:06:47 AM

Bihar Police Constable Bharti 2023: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए आज करें आवेदन

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। इस वैकेंसी के माध्यम से 21 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

9:31:52 AM

Rajasthan Recruitment 2023: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने इन पदों पर निकाली भर्ती

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीख सहित अन्य डिटेल्स की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

8:50:33 AM

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जल्द होगा रिलीज

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार बना हुआ है। कैंडिडेट्स जानना चाह रहे हैं कि आखिर कब आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट अभी तक तो नहीं हुई है लेकिन हां उम्मीद है कि जल्द ही सूचना जारी होगी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

5:49:19 PM

CUET PG Result 2023: सीयूईटी पीजी रिजल्ट जल्द होगा रिलीज

सीयूईटी पीजी रिजल्ट का एलान जल्द होने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि पीजी परीक्षा के नतीजो का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी कुछ दिनों में कर दिया जाएगा।

5:29:53 PM

EMRS Vacancy 2023:

देश भर के एकलव्य स्कूलों में बंपर भर्ती निकली है। सरकारी नौकरी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को EMRS की ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

4:43:51 PM

CSIR NET Result 2023: सीएसआइआर यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम जल्द होंगे रिलीज

सीएसआइआर यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम की घोषणा जल्द की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि नतीजों का एलान किसी भी वक्त कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकेंगे।

4:01:25 PM

SSC Delhi Police, CAPF SI 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस SI, CAPF के लिए कल जारी होगा नोटिफिकेशन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कल यानी 20 जुलाई को SSC Delhi Police, CAPF SI 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही एसएससी की ऑफ से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

3:30:39 PM

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द होगा रिलीज

यूजीसी नेट परीक्षा के परिणामों का एलान जल्द किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर विजिट करके लेटेस्ट अपडेट पता करते रहें।

2:32:12 PM

NATA फेज-3 रिजल्ट घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

कॉउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से नेशनल एप्टीट्यूटड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के तीसरे फेज की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए हैं।

1:34:23 PM

MP Police Constable Admit card 2023: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जल्द होंगे रिलीज

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड जल्द रिलीज किए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।  वहीं, यह परीक्षा 12 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी।

12:51:48 PM

Bihar Police Constable Bharti 2023: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ सेलेक्शन (Central Selection Board of Constables, CSBC), बिहार की ओर से निकाली गई सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

12:02:33 PM

NIELIT ने साइंटिस्ट समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, जानें लास्ट डेट

नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफॉर्मेशन की ओर से साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

11:32:56 AM

CUET PG Final Answer key 2023: सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर-की रिलीज

सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर-की रिलीज हो गई है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तरकुंजी जारी की है। एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

11:31:52 AM

Bihar Shikshak Bharti 2023: बिहार 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए आज तक करें आवेदन

बिहार 1 लाख 70 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग आज, रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर देगा। हालांकि, लेट फीस के साथ आवेदन का मौका बचा रहेगा।