News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Weather: दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा पंजाब-हरियाणा में बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा


नई दिल्ली, । देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रखी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में तो सड़कें तालाब बन गई हैं। वहीं, पालघर आज फिर रेज अलर्ट पर है।

मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के मद्देनजर पालघर और ठाणे में स्कूलों को शनिवार को बंद घोषित कर दिया गया है।

3:16:55 PM

Weather Update Live चिराला में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

जम्मू-कश्मीर के डोडा स्थित चिराला में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। एसएसपी डोडा ने बताया कि लगातार बारिश होने से डोडा-किश्तवाड़ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी मरम्मत कर यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

3:01:37 PM

Maharashtra Weather: बुलढाणा के कई इलाकों में भरा बारिश का पानी

महाराष्ट्र के बुलढाणा में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हुआ।

2:43:34 PM

दिल्ली में फिर गहराया बाढ़ का खतरा

राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहरा गया है। हरियाणा में बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया है।

2:24:20 PM

पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर बढ़ा

पिछले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। भारी बारिश के बाद, हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह दर शनिवार सुबह 8 बजे 87,177 क्यूसेक से बढ़कर दोपहर 12 बजे तक 2,40,832 क्यूसेक हो गई।

1:59:41 PM

Weather Update जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के चिरल्ला क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने से कई सड़कें बही

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण डोडा जिले के चिरल्ला क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते कई सड़कें बह गईं।

1:43:19 PM

Weather Update Live: हिमाचल प्रदेश के रामपुर में कई घर ढहे

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। इस कारण रामपुर में कई घर ढह गए और कई घरों में दरारें भी देखी गईं।

1:18:02 PM

Weather Update Live चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है। जम्मू में इसके कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

1:01:47 PM

Mumbai Rain रायगढ़ में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 26 हुई

रायगढ़ के इरशालगढ़ में हुई भूस्खलन की घटना में NDRF ने 3 और शव बरामद किए हैं। एक पुरुष और दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

12:28:04 PM

Weather Update Live गुजरात के नवसारी में जलजमाव

गुजरात के नवसारी में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है। लगातार बारिश के कारण पूर्णा और अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

12:20:14 PM

Weather Alert शिमला नेशनल हाईवे पर सड़क धंसने से दो कारे खाई में गिरी

हिमाचल में कई जगह तेज बारिश हो रही है तो कई जगह भूस्खलन देखने को मिल रहा है। शिमला नेशनल हाईवे पर सड़क धंसने से दो कारे खाई में गिर गई हैं।

12:07:54 PM

Weather Update Live रानीताल में नाले पर बनाया गया लेंटर धंसा, कार नाले में गिरी

हिमाचल के रानीताल में एमसी के कॉम्प्लेक्स के साथ नाले पर बनाया गया लेंटर धंस गया। इसके कारण यहां खड़ी एक कार नाले में गिर गई।

11:41:58 AM

Weather Update Live दो दिन मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कोंकण में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

11:24:32 AM

Weather Update Live हरिद्वार में नदी में फंसी यूपी रोडवेज की बस, 70 यात्री फसें

Weather Update Live उत्तराखंड में बारिश से कहर मचा है। आज उत्तर प्रदेश परिवहन की बस एक नदी के बीच फंस गई, जिसे क्रेन की मदद से फिलहाल नदी में ही रोका गया है। बस में करीब 70 सवारी मौजूद हैं।

10:57:24 AM

खतरे के निशान पर बह रही यमुना नदी, राहत शिविरों में रहने को मजबूर लोग

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान पर अब भी बना हुआ है। इसके चलते बाढ़ प्रभावित लोगों ने शनिवार को फिर से राजधानी में राहत शिविरों में शरण ली। कई दिनों के बाद शुक्रवार रात को एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

10:39:00 AM

Delhi Weather Update Live दिल्ली में आज भी उमस भरी गर्मी

राजधानी दिल्ली में बीते दो दिन की तरह आज भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। तेज धूप खिलने से न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

10:32:22 AM

Weather Update Live बारिश और भूस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रियों का काफिला रामबन में रोका गया

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अधिकारियों द्वारा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। इसके कारण 3000 से अधिक अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रामबन में रोक दिया गया।

10:04:21 AM

उज्जैन में भारी बारिश, महाकाल मंदिर में भरा पानी

मध्य प्रदेश में तेज बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। उज्जैन में बारिश से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में पानी भर गया, जिसे मोटर लगाकर बाहर निकाला गया। इस कारण मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

10:02:27 AM

लेह में बादल फटने के बाद भारी तबाही

लेह में बादल फटने के बाद भारी तबाही देखने को मिली। एनएच पर मलबा बिखरा पड़ा है, जिसको हटाने के लिए अधिकारी जुट गए हैं।

9:59:50 AM

Raigarh Landslide रायगढ़ के भूस्खलन प्रभावित इलाके में एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी, 22 शव बरामद

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने शनिवार को रायगढ़ के भूस्खलन प्रभावित इरशालगढ़ में अपना खोज और बचाव अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से 22 शव बरामद किए जा चुके हैं।

9:56:24 AM

Mumbai Rain लगातार बारिश के कारण यवतमाल में घर, सड़कें पानी में डूबे

महाराष्ट्र में लगातार बारिश के कारण यवतमाल में घर, सड़कें पानी में डूब गई हैं। क्षेत्र में गंभीर जलजमाव देखा गया।

9:50:26 AM

Mumbai Rain मुंबई में आफत लाई बारिश, पालघर और ठाणे में स्कूल बंद

Mumbai Rain Live महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से हालात चिंताजनक बन गए हैं। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी। इसके चलते पालघर और ठाणे में स्कूलों को शनिवार को बंद घोषित कर दिया गया है।

9:47:12 AM

Weather Update Live: हिमाचल में दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

हिमाचल प्रदेश में मनाली के करजां व जगतसुख में बादल फटा है, जिसके चलते करजां नाले ने भारी तबाही मचाई। भूस्खलन होने के चलते दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

9:44:07 AM

Weather Update Live हिमाचल-उत्तराखंड में बादल फटा

हिमाचल में तीन स्थानों पर बादल फटने की खबर मिली है। वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए चारों ओर मलबा फैल गया, जिसकी चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई।