Latest News धर्म/आध्यात्म राष्ट्रीय

Sawan 2022: सावन शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा


नई दिल्ली, : सावन माह का पावन मास चल रहा है। इस पूरे मास में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव अपने भक्तों के ऊपर जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए सावन मास में भगवान शिव की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ व्यक्ति के हर कष्ट हरने के साथ हर इच्छा को पूरा करते हैं। सावन मास में सुख-समृद्धि, धन-वैभव के लिए कुछ उपाय करना शुभ होता है।

अगर व्यक्ति पैसों की तंगी या फिर कर्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहता है, तो सावन माह में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करके आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। बता दें कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में सावन मास में मां लक्ष्मी की पूजा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। जानिए पैसों की तंगी और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए सावन शुक्रवार के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

सावन शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

  • शुक्रवार के दिन शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। इस बात का ध्यान रखें कि जलाभिषेक तांबे के लोटे में जल भर करके एक धारा में धीरे-धीरे करें। इसके साथ ही विधिवत पूजा करने के साथ शिव पंचाक्षर मंत्र – ऊं नम: शिवाय: का जाप करें।
  • शुक्रवार के दिन शिवजी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। इसके साथ ही ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का जाप करें।
  • सावन माह में नियमित रूप से भगवान शिव को लाल रंग के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही ऊँ नम: शिवाय: का जाप करें।
  • मां लक्ष्मी को गुलाब अति प्रिय है। इसलिए मां लक्ष्मी के चरणों में गुलाब या फिर कमल का फूल अर्पित करें। इससे पैसों की तंगी से छुटकारा मिल जाएगा।