Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी अब डिजिलॉकर में सुरक्षित कर सकते हैं अपने डॉक्युमेंट्स


नई दिल्ली, । भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक ग्राहकों के लिए ऑनलाइन डिजिटल लॉकर की सुविधा लेकर आया है। यह सुविधा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) लेकर आया है। इसमें आप ऑनलाइन माध्यम से अपना लॉकर ओपन करवा सकते हैं। यहां आप अपने जरूरी दस्तावेजों को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। ये लॉकर काफी सुरक्षित हैं।

डिजिलॉकर को डिजिटल लॉकर भी कहा जाता है। यह आपको एक प्रामाणिक वर्चुअल डॉक्यूमेंट्स की सुविधा देता है। यह एक तरह का डिजिटल डॉक्यूमेंट्स वॉलेट है। इसमें आप अपने डॉक्यूमेंट्स  को जमा कर सकते हैं। जब आप ये लॉकर खुलवाते हैं तो आपको इसके लिए कई डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं। ये लॉकर आपके आधार नंबर से जुड़ा होता है।

इन डॉक्यूमेंट्स को करें सेफ

आप इस लॉकर में अपना ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पॉलिसी जैसे कई दस्तावेज को जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको ये डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होता है। लॉकर के साइन अप करते टाइम ही आपको ये दस्तावेज अपलोड करना होता है।इस तरह आप अपने दस्तावेज को सुरक्षित रख सकते हैं। आपको इसमें एक डेडिकेटेड क्लाउड स्टोरेज स्पेस मिलता है।

एसबीआई ने डिजिलॉकर के लिए कहा कि ग्राहक अकाउंट स्टेटमेंट, फॉर्म 15A और होम लोन इंटरेस्ट सर्टिफिकेट को भी इस लॉकर में स्टोर कर सकते हैं। आप इस लॉकर को कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं।

डिजिटल लॉकर क्या है

भारत सरकार द्वारा डिजिटल भारत बनाने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य है भारत में पेपरलेस सिस्टम को बनाना। ऐसे में अब ई-दस्तावेजों के जरिये आदान-प्रदान किया जाएगा। एक समय था कि जब कोई दस्तावेज खो जाता था तो उसको दोबारा बनाने में काफी समय लगता था। अब डिजिटलाइजेशन के जरिये ये परेशानी खत्म सी हो गई है। इसमें आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को स्टोर कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये लॉकर आपके आधार का4ड से कनेक्ट होता है।