Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Weather Update: झुलसाने लगी गर्मी, मौसम विभाग का इन राज्यों में लू की चेतावनी,


नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है। होली पर टेम्परेचर और बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज लू चलने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान से तेज धूप खिली रहेगी। शनिवार तक अधिकतम 37 डिग्री पहुंच जाने का पूर्वानुमान। पंजाब में लोगों को अब गर्मी झेलनी होगी। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। बृहस्पतिवार को भी आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिन तक मौसम रहेगा साफ, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। कई जिलों में दिन के तापमान में होगी और वृद्धि। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं। प्रदेश में 11 शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार कर चुका है।

बता दें कि उत्तर भारत में  पिछले 3 दिनों में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चली हैं। इनमें दक्षिण राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण क्षेत्र और ओडिशा समेत सात राज्य शामिल हैं। यहां तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

दक्षिणी छोर से आने वाली हवाओं के कारण बनी स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में मार्च में ही लू चलने लगी, क्योंकि आमतौर पर मार्च में इस समय के आसपास यहां का तापमान ज्यादा ही होता है। यह दक्षिणी छोर से आने वाली हवाओं के कारण है। मौसम विभाग ने कहा कि स्थिति बदल रही है और उम्मीद है कि गुरुवार से गर्म हवा की तीव्रता कम होगी और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।