Latest News करियर राष्ट्रीय

SBI CBO Final Result 2022: एसबीआई ने sbi.co.in पर जारी किए सीबीओ फाइनल रिजल्ट,


 SBI CBO Final Result 2022: एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई (State Bank of India, SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर, सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2022 (Circle Based Officer, CBO Final Result 2022) जारी किया है। इन नतीजों की राह देख रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

 

दिसंबर में हुई थी लिखित परीक्षा

एसबीआई सीबीओ की लिखित परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम 30 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। इसके बाद इंटरव्यू कॉल लेटर 3 फरवरी को जारी किया गया था। इसके बाद साक्षात्कार फरवरी 2023 में आयोजित किया गया था।

एसबीआई सीबीओ रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद अब करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा। अब होम पेज पर उपलब्ध SBI CBO फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। अब पेज डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

वहींं इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 18 अक्टूबर, 2022 को शुरू हुई थी और 7 नवंबर, 2022 को समाप्त हुई थी। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1422 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं इस भर्ती से संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक साइट पर विजिट करना चाहिए।