Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Sri Lanka : आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका को मिला आस्ट्रेलिया का साथ


कोलंबो,। आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका को इन दिनों भोजन, ईधन समेत कई चीजों के लिए भयंकर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हो गए हैं कि श्रीलंका में कुछ ही दिन का ईधन बचा है। इस बीच श्रीलंका की मदद के लिए आस्ट्रेलिया ने मदद का हाथ बढ़ाया है। आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने के लिए आस्ट्रेलिया 50 मिलियन अमेरिकी डालर की मदद भेजेगा। इससे तत्काल भोजन और स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

श्रीलंका में आर्थिक स्थिति है खराब

श्रीलंका वर्तमान सत्तर वर्षों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जिससे भोजन, दवा और ईंधन की कमी हो गई है। सात दशकों के दौरान श्रीलंका में सबसे खराब आर्थिक संकट के कारण विदेशी मुद्रा की कमी हो गई है। जिससे ईंधन और दवा और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं का आयात ठप हो गया है।

आस्ट्रेलिया भेजेगा श्रीलंका को आर्थिक सहायता

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम श्रीलंका में 30 लाख लोगों को उनकी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए आपातकालीन खाद्य सहायता के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत तत्काल 22 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान देंगे। आस्ट्रेलिया 2022-23 में श्रीलंका को विकास सहायता में 23 मिलियन अमरीकी डालर भी प्रदान करेगा।