Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

SSC Steno Grade C & D Result 2020: स्टेनो ग्रेड सी,डी परीक्षा के फाइनल मार्क्स जारी,


नई दिल्ली, : एसएससी स्टेनो ग्रेड सी और डी परीक्षा के फाइनल मार्क्स जारी हो चुके हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने (Staff Selection Commission) ने स्टेनो ग्रेड सी एंड डी रिजल्ट 2020 (SSC Steno Grade C & D Result 2020) के फाइनल अंक आधिकारिक साइट ssc.nic पर रिलीज कर दिए हैं। इन अंकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें नोटिफिकेशन 

कर्मचारी चयन आयोग ने (Staff Selection Commission) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम 17 अक्टूबर, 2022 को घोषित किया गया था। इसके बाद, अंतिम अंक बीते दिन, 21 अक्टूबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि अंकों को जांचने के लिए लिंक अगले महीने तक एक्टिव रहेगा। इसके अनुसार, जिन उम्मीदवारों को यह मार्क्स चेक करने हैं, वे एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके 16 नवंबर, 2022 तक देख  सकते हैं। इसके बाद, आयोग इस लिंक को पोर्टल से हटा देगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

SSC Steno Grade C & D Result 2020: How to check final marks: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा के अंक डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा के अंक डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद, लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और विवरण भरें। अब स्टेनो ग्रेड सी एंड डी रिजल्ट 2020 लिंक दबाएं और आपके अंतिम अंक स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। इसके बाद, अंतिम अंक जांचें और पृष्ठ डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट रख लें।