Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

Stock Market :हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली जारी सेंसेक्स 142 और निफ्टी 46 अंक नीचे


नई दिल्ली, : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 12 मई के शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 61,761 और निफ्टी 46 अंक गिरकर 18,250 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और टाइटन अभी तक टॉप गेनर रहे।

लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईटीसी टॉप लूजर रहे।

 

निफ्टी टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी 50 में आज सुबह 10 बजे तक आईसर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, M&M, ब्रिटानिया के शेयर निफ्टी में सुबह 10 बजे तक टॉप गेनर रहे।

वहीं हिंडाल्को, बीपीसीएल, डीविस लैब, टाटा स्टील, JSW के शेचर इस समय तक टॉप लूजर रहे हैं।

बैंक निफ्टी, मिड कैप और स्मॉल कैप में तेजी

शेयर बाजार में आज बैंक निफ्टी में भी शुरुआती कारोबारी घंटे में बिकवाली देखने को मिल रही थी। हालांकि अब सुबह 10:30 बजे तक बैंक निफ्टी  4 अंक की तेजी के साथ 43,479 पर कारोबार कर रहा है। BSE मिड कैप की बात करें तो मिड कैप 10 अंक की बढ़त के साथ 26,2976पर कारोबार कर रहा है।

वहीं BSE स्मॉल कैप के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। स्मॉल कैप 27 अंक की बढ़त के साथ 29,669 पर ट्रेड कर रहा है

 

कच्चे तेल के भाव में गिरावट

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 74.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने कल गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में 837.21 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।

एशियाई बाजार का हाल

एशियाई बाजार की बात करें तो सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो हरे रंग में कारोबार कर रहा था। वही कल गुरुवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर नकारात्मक दायरे में बंद हुआ।