Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

Sushant Singh Rajput की बहन ने अपने ट्वीट पर दी सफाई, कहा- ये किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं था


नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा में आई हैं। सुशांत सिंह राजपूत डेथ के बाद रिया लगातार कॉन्ट्रोवर्सी में बनीं हुई हैं। एक्टर के डेथ के बाद रिया साल 2021 में फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आईं थीं।

वहीं, अब वह MTV टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ROADIES KARAM YA KAAND का हिस्सा बनने जा रही हैं। जैसे ही इस शो का प्रोमो सामने आया दिवंगत अभिनेता के फैंस आग बबूला हो गए। रिया को शो में देखकर और उनके डायलॉग सुनकर लोग काफी भड़के हुए हैं।

ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे उन्होंने रिया के नए शो के प्रोमो जारी होने के कुछ ही घंटों के बाद किया था। प्रियंका के इस ट्वीट को लोगों ने रिया से जोड़कर देखनाा शुरू कर दिया था। ऐसे में अब प्रियंका ने अपने नए ट्वीट में ये बात साफ कर दी है कि उनका ये किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं था।

प्रियंका ने अपने बयान पर दी सफाई

jagran

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने ट्वीट के बाद अब एक नया ट्वीट जारी कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘बस एक स्पष्टीकरण हैः मेरा ये ट्वीट किसी एक खास व्यक्ति के लिए नहीं है, जैसे कि इसे मीडिया रिपोर्ट किया में गलत तरह से दिखाया जा रहा है। ये हाल फिलहाल में हुई घटनाओं को लेकर मेरा अपना नजरिया है।’

सुशांत की बहन ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

jagran

बता दें कि प्रियंका सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कई अपमानजनक बातें लिखी हैं। अभिनेता की बहन ने अपनी इस ट्वीट को लोगों ने रिया से जोड़ा। उन्होंने लिखा, ‘तुम क्यों डरोगी? तुम तो…।’ प्रियंका ने अपने इन दो लाइनों के ट्वीट में काफी भद्दे शब्दों का इस्तेमाल रिया के लिए किया है। वहीं, आखिरी में उन्होंने लिखा है, ‘प्रशन ये है कि तुम्हारे उपभोगता कौन है।’ बता दें कि कहीं न कहीं प्रियंका का ये गुस्सा इस बात पर भी है कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के फैसले में देरी को लेकर भी है।