Latest News करियर नयी दिल्ली राष्ट्रीय

UGC NET 2022 Result: NTA आज घोषित कर सकता है यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम


 यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज, 28 अक्टूबर 2022 की तारीख निर्णायक हो सकती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदायन आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2021 व जून 2022 के संयुक्त संस्करण के नतीजों की घोषणा आज की जा सकती है। हालांकि, एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा आज किए जाने को लेकर औपचारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यूजीसी नेट 2022 परिणाम आज जारी किए जाने के दावे किए जा रहे हैं।

UGC NET 2022 Result: ऐसे देखें यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम

ऐसे में उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट को लेकर आधिकारिक अपडेट व परिणाम देखने के लिए परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की घोषणा के साथ ही परिणाम देखने के लिए लिंक को पोर्टल पर एक्टिव करेगा। उम्मीदवारों को इस लिंक को क्लिक करके नतीजों के पेज पर जाना होगा। इसके बाद अपने उम्मीदवारों को अपने विवरण (आवेदन संख्या, जन्म-तारीख, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवार अपना यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 चेक कर सकेंगे।

इसके साथ ही, उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि एनटीए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2022 व दिसंबर 2021 परिणामों की घोषणा के साथ ही साथ परीक्षा के फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा। बता दें कि एनटीए ने यूजीसी नेट के दोनों चक्रों की विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का आयोजन चार चरणों में 9 जुलाई से 14 अक्टूबर 2022 तक किया था। इसके बाद एजेंसी ने अनौपचारिक आंसर-की जारी की गई, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियों को 26 अक्टूबर तक स्वीकार किया गया। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर-की और यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।