Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

UK : राजकुमारी डायना को लेकर प्रिंस हैरी का दावा झूठा! राजघराने का कर्मचारी बोला- ये उनकी गलतफहमी


नई दिल्ली, । ब्रिटेन के राजघराने (UK Royal Family) और अपनी मां राजकुमारी डायना पर सवाल उठाने वाले प्रिंस हैरी (Prince Harry) के दावों को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। राजघराने के कर्मचारी ने हैरी के दावों को गलत बताया है। प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में दावा किया था कि उनकी मां राजघराना और ब्रिटेन छोड़कर जाना चाहती थी, लेकिन राजघराने के एक कर्मचारी ने उन्हें गलतफहमी का शिकार बताया है।

यूनाइटेड किंगडम छोड़ने की बात सही नहीं

राजघराने के कर्मचारी ने कहा कि राजकुमारी चार्ल्स से तलाक के बाद यूनाइटेड किंगडम छोड़कर बाहर नहीं बसना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि प्रिंस ने ऐसा खुद से ही मान लिया कि उनकी मां उनकी तरह ही राजघराना छोड़ना चाहती थीं। उनकी मां शाही परिवार की एक बड़ी समर्थक थीं।

jagran

हमेशा राजशाही का किया समर्थन

कर्मचारी ने कहा कि राजकुमारी ने हमेशा राजशाही का समर्थन किया और उन्हें एक शाही राजकुमारी होने पर भी गर्व था। यहां तक ​​कि जब उनका निधन हुआ तब भी वे वेल्स की राजकुमारी थीं। ब्रिटिश मीडिया मैरी क्लेयर के अनुसार कर्मचारी ने बताया राजकुमारी हैरी और उनके भाई को साल में एक या दो बार छुट्टी पर कैलिफोर्निया के मालिबू लेकर जाती थीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह देश छोड़कर वहां बसने वाली थीं।

हैरी ने किया था ये दावा

बता दें कि 2003 में एक लेखक ने दावा किया था कि राजकुमारी डायना कैलिफोर्निया में अपना नया जीवन शुरू करेंगी। इसी दावे को प्रिंस हैरी ने भी सही बताया था। उन्होंने अपनी किताब ‘स्पेयर’ में कहा था कि मां डायना कैलिफोर्निया के मालिबू में एक खूबसूरत घर लेने वाली थीं। घर के नक्शे का लेआउट भी तैयार था।