Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Ukraine Russia War: 12 रूसी संयुक्त राष्ट्र राजनयिकों को अमेरिका ने किया निष्कासित


न्यूयार्क, । रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई से पूरी दुनिया चिंतित है। ‌दोनों देश की जंग खतरनाक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। वहीं इस बीच संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजनयिक मिशन के बारह सदस्यों को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा निष्कासित कर दिया गया है। जो ‘जासूसी गतिविधियों’ में शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही।

क्या कहा स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने

संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, वसीली नेबेंजिया ने कहा, ‘मुझे अभी यह जानकारी मिली है कि अमेरिकी अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र में रूसी मिशन के खिलाफ एक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की है, मेजबान देश समझौते के तहत उनकी प्रतिबद्धताओं का घोर उल्लंघन किया है। उन्होंने हमें बताया कि वे रूसी मिशन के कर्मियों में से 12 लोगों (संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों) की घोषणा कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि वे 7 मार्च तक चले जाएं।’

संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत वसीली नेबेंजिया संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रेसीडेंसी प्रेस कान्फ्रेंस के अंत को संबोधित कर रहे थे, जब उन्हें एक टेलीफोन काल आया जिसमें उन्हें अमेरिका द्वारा अपने राजनयिकों के निष्कासन की सूचना दी गई थी। बता दें कि रूस फरवरी महीने के लिए 15 देशों की सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष था।

यूएस मिशन राष्ट्र के प्रवक्ता ओलिविया डाल्टन ने कहा

इस बीच, एक बयान में, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन के प्रवक्ता ओलिविया डाल्टन ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र और रूसी स्थायी मिशन को संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया था कि ‘हम रूसी मिशन से 12 खुफिया गुर्गों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं जिन्होंने निवास के अपने विशेषाधिकारों का दुरुपयोग किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में जासूसी गतिविधियों में शामिल होकर जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतिकूल हैं।’ उन्होंने आगे बताया, ‘हम यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय समझौते के अनुसार कर रहे हैं। यह कार्रवाई कई महीनों से चल रही है।’