Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

UNESCO : धोलावीरा-रामप्पा मंदिर के साथ ‘सुपर-40 क्लब’ में शामिल हुआ भारत,


  • नई दिल्ली, : यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के मामले में भारत आज ‘सुपर-40 क्लब’ में शामिल हो गया है। मंगलवार को गुजरात के अतिप्राचीन शहर धोलावीरा का नाम इसमें जुड़ा है। इस साल भारत के लिए यह दूसरी कामयाबी है। रविवार को ही तेलंगाना के प्रसिद्ध शिव मंदिर रामप्पा को इस लिस्ट में शामिल किया गया था। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की ओर से भारत के 38 स्थल विश्व धरोहर घोषित किए गए थे। आइए हम उन सभी 40 विश्व धरोहरों की लिस्ट देखते हैं, जो अब भारत में हैं।

मंगलावर को यूनेस्को ने गुजरात के धोलावीरा को विश्व धरोहर घोषित किया है। इस हफ्ते ही इसने तेलंगाना के प्रसिद्ध और बेहद सुंदर रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर घोषित किया था। गुजरात में अभी का धोलावीरा कभी अति प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) का एक महत्वपूर्ण शहर हुआ करता था। रविवार को यूनेस्को की कमिटी ने तेलंगाना के प्रसिद्ध काकतीय रुद्रश्वेर (रामप्पा) मंदिर को इस संरक्षित लिस्ट में शामिल किया था। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा है कि भारत के इन दोनों विश्व धरोहर स्थलों से ‘प्राचीन समाज के ज्ञान और जीने के तरीके, रिवाज और समुदायों के बारे में महान अंतरदृष्टि ‘ मिलती है।

यूनेस्को ने धोलावीरा को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित करने की घोषणा के पीछे इसकी जल प्रबंधन व्यवस्था, कई स्तरीय सुरक्षा तंत्र, निर्माण में बड़े पैमाने पर पत्थरों के उपयोग और समाधि की विशेष संरचनाएं हैं, जो इस प्राचीन शहर को अन्य सांस्कृतिक स्थलों से अलग करती हैं। संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संस्था के बयान में कहा गया है, ‘धोलावीरा का प्राचीन शहर दक्षिण एशिया में सबसे अद्भुत और अच्छी तरह से संरक्षित शहरी बस्तियों में से एक है, जो तीसरी से मध्य दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व (सामान्य युग से पहले) तक है।’