Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

UP के 62 जिलों से गुजरेगी कांग्रेस की ‘हम वचन निभाएंगे’ यात्रा, प्रियंका ही होंगी चेहरा


  1. लखनऊ, : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावी दंगल को लेकर बिसात बिछ रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भले ही अभी किसी को सीएम के चेहरे के तोर पर प्रोजेक्ट नहीं कर रही है लेकिन अगले महीने से शुरू हो रही बहुप्रतिक्षित चुनावी यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ही चेहरा होंगी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और रोउमैप भी तैयार कर लिया है जिसकी मंजूरी प्रियंका ने दे दी है। 29 सितंबर को मेरठ रैली के बाद अगले महीने के प्रथम सप्ताह के आसपास इस चुनावी यात्रा का आगाज प्रियंका कर देंगी।

कांग्रेस के पदाधिकारियों की माने तो, इस अभियान के दौरान, पार्टी कृषि ऋण माफी, किसानों के लिए मुफ्त बिजली, आवारा जानवरों के कारण प्रभावित हुए लोगों के लिए मुआवजे, युवाओं के लिए नौकरी और महिला सुरक्षा सहित अन्य के अपने वादों को उजागर करेगी। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है। वह वादों को पूरा करने में कथित विफलता के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाना बनाने की भी कोशिश करेगी। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, अभियान की शुरुआत अक्टूबर में होगी, जिसका चेहरा कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी।