News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

UP Election 2022 Voting : रामपुर में 53 फीसद मतदान, गड़बड़ी की आशंका में युवक पर पुलिस ने लाठी फटकारी


रामपुर। LIVE Rampur UP Election 2022 Voting : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण के मतदान में सांसद आजम खां के गढ़ रामपुर में दोपह तीन बजे तक 52.63 फीसद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। स्वार में अब तक 53.47, चमरौआ में 52.7,  बिलासपुर में 56.2, रामपुर में 49.5, मिलक में 51.82 प्रतिशत लोग मतदान कर चुके हैं। इस बीच रामपुर शहर के एक बूथ पर युवक मोबाइल फोन लेकर जाने की कोशिश कर रहा था। गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस के जवानों ने उससे पूछताछ की और मोबाइल फोन जमा करने के लिए कहा। लेकिन युवक नहीं माना तो पुलिस ने लाठी लेकर उसे दौड़ा लिया। जिले की पांचों सीटों पर 44 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे कम छह प्रत्याशी मिलक सुरक्षित सीट पर हैं, जबकि सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी चमरौआ सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिलेभर में 1703367 मतदाता हैं, जो इनके भाग्य का फैसला करेंगे। सांसद आजम खां, राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, विधायक नसीर अहमद खां, विधायक राजबाला, पूर्व विधायक अली यूसुफ अली समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।

अब तक का मतदान 

स्वार- 53.47

चमरौआ- 52.7

बिलासपुर – 56.2

रामपुर -49.5

मिलक – 51.82

 

विधानसभा क्षेत्र- रामपुर शहर

1. आकाश कुमार सक्सेना – भाजपा

2. मोहम्मद आजम खां – सपा

3. नवाब काजिम अली खां – कांग्रेस

4. सदाकत हुसैन – बसपा

5. फैसल खां लाला – आम आदमी पार्टी

6. जावेद खां – निर्दलीय

7. हबीबुल जफर खां – निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र -स्वार-टांडा

1. अध्यापक शंकर लाल – बसपा

2. मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां – सपा

3. राम रक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर – कांग्रेस

4. अरशद वारसी – माइनारटीज डेमोक्रेटिक पार्टी

5. मुहम्मद आसिफ – आम आदमी पार्टी

6. जगपाल सिंह – पिछड़ा समाज पार्टी

7. हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां – अपना दल (सोनेलाल)

8. इकराम हुसैन – निर्दलीय

9. मोनिस खान – निर्दलीय

10. शिव प्रसाद – निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र -बिलासपुर

1. अमरजीत सिंह – सपा

2. बल्देव सिंह औलख – भाजपा

3. रामौतार कश्यप – बसपा

4. संजय कपूर – कांग्रेस

5. जगदीश सरन – जनता दल यूनाइटेड

6. निर्मल सिंह – आम आदमी पार्टी

7. भूप राम – भारतीय सुभाष सेना

8. ओम राधेश्याम लोधी – निर्दलीय

9. कृष्ण कांत परमेश्वरी – निर्दलीय

10. हरजीत सिंह – निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र- मिलक सुरक्षित

1. कुमार एकलव्य – कांग्रेस

2. राजबाला सिंह – भाजपा

3. विजय सिंह – सपा

4. सुरेंद्र सिंह सागर – बसपा

5. बबीता रानी – लोकशक्ति

6. अंकुर सागर – निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र चमरौआ

1. अब्दुल मुस्तफा हुसैन – बसपा

2. अली यूसुफ अली – कांग्रेस

3. नसीर अहमद खां – सपा

4. मोहन कुमार – भाजपा

5. जितेंद्र कुमार – सबका दल युनाइटेड

6. जुबैर – जागरूक जनता पार्टी

7. जुल्फिकार अली – आम आदमी पार्टी

8. अवधेश कुमार – निर्दलीय

9. कृपाल सिंह – निर्दलीय

10. फहीम अहमद – निर्दलीय

11. राजपाल – निर्दलीय