News TOP STORIES उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Uttarakhand 2022 : प्रियंका गांधी ने खटीमा में भाजपा पर बोला हमला,


हल्द्वानी : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। आखिरी दिन उत्तराखंड के कुमाऊं में भाजपा व कांग्रेस के सर्वोच्च नेता पहुंचेंगे। आज सीएम धामी के क्षेत्र खटीमा में प्रियंका गांधी पहुंच रहीं वहीं रुद्रपुर में पीएम मोदी भी आ रहे हैं। खटीमा में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए काफी लोग जुट गए हैं।

बेरोजगारी से आजादी दिलाने का चुनाव। पिछले पांच साल में बच्चों की उम्र निकल गई। लेकिन रोजगार नहीं मिला। कापड़ी बोले, मैं गरीब का बेटा हूं। भाजपा कहती है कि आखरी दो रात में वोट खरीद लेंगे। खटीमा के लोग बिकाऊ है क्या?। मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि आप गरीब के बेटे का साथ दोगे या नहीं।

बताइये कि पांच साल में कितने नौजवानों को रोजगार मिला। हाथ उठाइये। सबसे बड़ी समस्या क्या है आपके राज्य में। रोजगार, महंगाई और किसानों की समस्याएं। यही तीन समस्याएं है ना।

मुझे बताया कि सीएम की विधानसभा है। लगा कि विकास हुआ होगा । लेकिन खराब सड़कें बता रही है कि पांच साल में यहां कुछ नहीं हुआ। खटीमा यूपी से लगा हुआ है। मैं आपकी समस्याएं जानती हूं। आपको गेंहू, गन्ने और धान का सही रेट नहीं मिलता। इसलिए किसानों ने आंदोलन किया। किसान शहीद हो गए। लेकिन किसी ने नहीं पूछा। चुनाव से पहले कानून रद्द कर दिये। मगर जब लोगों ने कहा कि शहीद किसानों के लिए क्या करेंगे। सरकार ने कहा कोई सूची नहीं है। दो लोगों के लिए सारी नीति बन रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी किसी के लिए कुछ नहीं है।