News TOP STORIES उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Uttarakhand CM Oath Ceremony : PM मोदी पहुंचे देहरादून, कुछ पल में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह


पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर ढाई बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पहुंचेंगे कई केंद्रीय नेता
  3. कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी दिलाई जा सकती शपथ
पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर ढाई बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे।

 


  • शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्री लेंगे शपथ

     

    आज परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्री शपथ लेंगे।

    • 1 सुबोध उनियाल
    • 2 सौरभ बहुगुणा
    • 3 रेखा आर्य
    • 4 चंदन रामदास
    • 5 सतपाल महाराज
    • 6 धन सिंह रावत
    • 7 गणेश जोशी
    • 8 प्रेमचंद अग्रवाल

     


  • शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में की गई पूजा

     

    रुद्रप्रयाग में धामी सरकार के शपथ ग्रहण के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित सिद्धपीठ कालीमठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नव निर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से पूजा-अर्चना की गयी।

     

  • शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री समेत कई वीआइपी
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंचे।