News TOP STORIES उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

Uttarakhand Election Result : बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। पांचवीं विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आने वाले हैं। गुरुवार को रुझानों में भाजपा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी।

  • नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल जीते

     

    विधानसभा नरेंद्रनगर से भाजपा के सुबोध उनियाल ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को 26823
    और कांग्रेस को 25155 वोट मिले हैं।

    पुरोला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी दुर्गेश्वर लाल जीते

     

    उत्‍तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी दुर्गेश्वर लाल करीब 5994 वोटों से चुनाव जीते हैं। वहीं यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय संजय डोभाल 6340 मतों से चुनाव जीते हैं।

  • पूरे देश मे मोदी मैजिक जारी – त्रिवेंद्र सिंह रावत

     

    पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के डोईवाला से प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान त्रिवेंद्र ने कहा कि पूरे देश मे मोदी मैजिक जारी है। उत्तराखंड की जनता ने डबल इंजन के कार्यों को सराहा है।

  • हरिद्वार विधानसभा सीट से मदन कौशिक जीते

     

    हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक विजय हासिल की है। वहीं विकासनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी मुन्‍ना सिंह चौहान जीते हैं। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक में जीत के बाद दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है, उत्तराखंड की जनता की जीत है । कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह प्रदेश के विकास की जीत है, जनता की जीत है। वहीं रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा की जीत पर समर्थकों ने गुलाल व ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई।

  • मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी – हरीश रावत

     

    मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किए, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है। उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

     


  • देहरादून कैंट सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर आगे

     

    नौवें राउंड की गणना के बाद देहरादून कैंट सीट से भाजपा प्रत्‍याशी सविता कपूर 36444 सीट से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी सूर्यकांत धस्‍माना को 18821 मिले हैं। वहीं विकासनगर में भाजपा बढ़त बनाए हुई है। यहां भाजपा को 39513 और कांग्रेस को 33908 वोट मिले हैं। श्रीनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्‍याशी धन सिंह रावत ने फिर बढ़त बनाली है। हरिद्वार शहर से भाजपा प्रत्‍याशी मदन कौशिक ने भी बढ़त बना ली है।

     


  • देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ जीते

     

    देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को हीरा सिंह बिष्‍ट को 31420 वोट मिले हैं।

     


  • ऋषिकेश से भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल व हल्‍द्वानी से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश जीते

     

    ऋषिकेश से विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल और हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है। वहीं आठवें राउंड की मतगणना के बाद हरिद्वार शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी से 3477 मतों से आगे चल रहे हैं।

  • सूरी में भाजपा उम्मीदवार गणेश जोशी विजेता

     

    मसूरी में भाजपा प्रत्‍याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबि‍नेट में पुष्‍कर स‍िंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैब‍िनेट मंत्री बनाया था। वहीं 2022 के चुनाव के लि‍ए बीजेपी ने उन पर फ‍िर भरोसा जताया था। ज‍िसके तहत अब वह जीत दर्ज कर चौथी बार व‍िधायक बन गए हैं। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिछड़ने पर जोशी ने कहा कि अभी काउंटिंग जारी है। अगले चरणों मे हम चार हजार की बढ़त बनाएंगे। साथ ही उन्होंने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी जिद्द उन्हें लेकर डूबी है। पिछले चुनाव में वह दो-दो जगह से हारे थे। इस बार भी वह हारे हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

     


  • हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत जीतीं

     

    हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने जीत दर्ज कर ली है। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी यतिश्वरानंद दूसरे नंबर पर हैं।

     


  • हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत आगे

     

    हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी यतिश्वरानंद से चार हजार से अधिक मतों से आगे चल रही है।

     


  • देहरादून की धर्मपुर सीट पर कड़ा मुकाबला, सबकी नजरें इसी सीट पर

     

    देहरादून जिले में विकासनगर, रायपुर, राजपुर, कैंट, मसूरी डोईवाला और ऋषिकेश में भाजपा आगे चल रही है, जबकि चकराता और सहसपुर में कांग्रेस आगे है। धर्मपुर सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है, अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल कुछ वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के उम्मीदवार विनोद चमोली ने बढ़त बना दी है, सबकी नजरें इसी सीट पर टिकी है। धर्मपुर में भाजपा को 26208 और कांग्रेस 25310 पर चल रही है।

     


  • छठवें राउंड में चार हजार वोटों से पीछे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी

     

    मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी छठवें राउंड में चार हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वह शुरुआत से ही रुझानों में पीछे चल रहे हैं। राज्‍य के सभी मतगणना स्थलों में मतगणना जारी है। सबसे पहले सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की स्क्रूटिनी हुई। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू हुई। कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर और किच्छा विधानसभा का आने की संभावना है।