Latest News खेल राष्ट्रीय

WC Qualifier 2023 : जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से नेपाल को रौंदकर जीता मैच, वेस्टइंडीज ने अमेरिका को दिया सातवां झटका


  1. नई दिल्ली, । आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर (ICC World Cup Qualifier 2023) के मैचों का आज से आगाज हो गया। ग्रुप-A में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच जिम्बाब्वे (ZIM) और नेपाल (NEP) के बीच खेला जा रहा है। वहीं, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज (WI) का सामना यूएसए (USA) से हो रहा है।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, दूसरे मैच में अमेरिका (USA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के लिए वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए बेहरतरीन प्रदर्शन करना होगा।

गौरतलब हो कि वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी इस साल भारत के पास है, जिसका आगाज 5 अक्टूबर से होना है। बता दें कि 8 टीमों ने पहले ही विश्व कप के लिए एंट्री कर ली है, लेकिन 2 स्थानों के लिए 10 टीमों के बीच क्वालीफायर मुकाबले खेले जाने हैं।

  • 07:42 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से नेपाल को हराया

    35 गेंद शेष रहते ही जिम्बाब्वे ने 291 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से हराते हुए विश्व कप क्वालीफायर का पहला मैच जीत लिया है। नेपाल की तरफ से क्रेग एर्विन को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

    वहीं, अमेरिका टीम ने पारी के 38वें ओवर तक 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए है।

  • 06:40 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: अमेरिका की आधी टीम लौटी पवेलियन

    अमेरिका ने अपने 5 विकेट गंवा दिए है। पारी के 21वें ओवर की पहली गेंद पर ऐरन जोंस रन आउट हुए। इस दौरान वह 30 गेंदों पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अमेरिका का स्कोर 22 ओवर के बाद 98/5 रन है।

    वहीं, जिम्बाब्वे टीम की पारी संभली हुई नजर आ रही है। पारी के 25 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन पर पहुंच गया है।

  • 06:13 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: जिम्बाब्वे का गिरा दूसरा विकेट

    जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट वेस्ले मधेवीरे के रूप में गिरा। वेस्ले को गुलशन झा ने 32 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। 25 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन रहा।

    वहीं, अमेरिकी की पारी लड़खड़ाई हुई नजर आ रही है। टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 17 ओवर में 80 रन का आंकड़ा ही पार किया है। टीम को बाकी बचे हुए 33 ओवर में 216 रन की दरकार है।

  • 06:04 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: अल्जारी जोसेफ ने अमेरिका को दिया चौथा झटका

    जिम्बाब्वे की पारी के 22 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन पर पहुंच गया है। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 172 रनों की जरूरत है। टीम की तरफ से इस वक्त क्रीज पर क्रेग एर्विन (55) और वेस्ले मधेवीरे (31) रन पर बल्लेबाजी कर रहे है।

    वहीं, अल्जारी जोसेफ ने अमेरिका को चौथा झटका दे दिया है। पारी के 14वें ओवर में शाई होप ने साई तेजा का कैच लपका। इस दौरान वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

  • 05:51 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: अमेरिका को लगा तीसरा झटका

    शुरुआती झटके के बाद जिम्बाब्वे की पारी संभली हुई नजर आ रही है। जिम्बाब्वे टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से क्रेग एर्विन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस वक्त क्रीज पर वेस्ले मधेवीरे और क्रेग एर्विन की जोड़ी मौजूद है। जिम्बाब्वे को अब 30 ओवर में 185 रन की दरकार है।

    वहीं, अमेरिका टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए है। मेयर्स ने मोनंक पटेल को चेज़ के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान मोनंक 6 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 05:35 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: अमेरिका को लगे दो बड़े झटके

    वेस्टइंडीज ने दो ओवर में अमेरिका की टीम को बड़े झटके दिए। 8वें और 9वें ओवर में सुशांत मोदानी और स्टीवन टेलर हुए आउट।

    9 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर- 36/2

    पहले मैच में जिम्बाब्वे ने मैच पर पकड़ बनाई हुई। अभी तक उसने एक ही विकेट खोया है।

    16 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर- 86/1

  • 05:15 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका

    8वें ओवर की पहली गेंद पर जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा। जॉयलॉर्ड गंबी 25 रन बनाकर आउट हुए।

    11 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर- 58/1

    वहीं, दूसरे मैच में यूएसए संभाल कर खेल रहा है। स्टीवन टेलर 8 रन और सुशांत मोदानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    5 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर- 21/0

  • 04:33 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: 297 पर ऑल आउट हुई वेस्टइंडीज

    अमेरिका ने बेहतरी गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 297 रन पर रोक दिया। वेस्टइंडीज के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। वहीं, तीन गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

  • 04:05 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: नेपाल का पारी समाप्त

    जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 290 रन बनाए। के भुर्तेल ने 99 रन बनाए। वहीं, आसिफ शेख ने 66 रन का योगदान दिया। कुशल मल्ला ने 41 रन की पारी खेली। आर एनगरावा ने चार विकेट चटकाए।

    50 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर- 290/8

    दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की पारी अभी जारी है। जेसन होल्डर 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    47 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 281/7

  • 03:21 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: वेस्टइंडीज को एक ही ओवर में लगे दो झटके

    दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को एक ही ओवर में दो झटके लगे हैं। अमेरिका के गेंद टेलर ने निकोलस पूरन और रोवमन पॉवेल को आउट किया। वेस्टइंडीज को 6 विकेट गिर चुके हैं।

    36 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 192/6

    वहीं, पहले मैच में नेपाल बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। अभी तक उसने तीन विकेट खोए हैं। दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा है।

    44 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर- 248/3

  • 02:33 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: नेपाल को लगा पहला झटका

    32वें ओवर में भुर्तेल 99 रन पर आउट हो गए। उन्हें वेलिंग्टन ने आउट किया। आसिफ शेख ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है।

    33 ओवर के बाद नेपाल का स्को- 173/1

    वहीं, वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है। शे होप 54 रन बनाकर आउट हुए। चार्ल्स 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    27 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 135/3

  • 02:19 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: जॉनसन चार्ल्स का अर्धशतक

  • 02:11 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: नेपाल का शतक पूरा

    नेपाल की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। कुशल भुर्तेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वह शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, आसिफ शेख भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

    27 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर- 137/0 

    वहीं, वेस्टइंडीज ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जॉनसन चार्ल्स (46) अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। शे होप 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    21 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 89/2

  • 01:47 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: नेपाल का दमदार प्रदर्शन

    नेपाल के ओपनर बल्लेबाज कुशल भुर्तेल अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। आसिफ शेख 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

    19 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर- 79/0

    वहीं, दूसरी तरफ दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद वेस्टइंडीज ने भी वापसी की है। जॉनसन चार्ल्स 36 रन तो शे होप 26 रन बनाकर मैदान में डटे हुए हैं।

    16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 69/2

  • 01:17 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: नेपाल की ठोस शुरुआत

    नेपाल ने जिम्बाब्वे के सामने ठोक शुरुआत की है। कुशल भुर्तेल 29 रन और आसिफ शेख 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    10 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर- 45/0

    वहीं, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का बुरा हाल है। दो झटकों के बाद जॉनसन चार्ल्स और कप्तान शे होप संभल कर खेल रहे हैं।

    9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 33/2

  • 01:04 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका

    अमेरिका ने दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज दूसरा झटका दिया है। छठवें ओवर में फिलिप न काइल मेयर्स को आउट किया।

    6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 15/2

    वहीं, नेपाल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ठोस शुरुआत की है। नेपाल ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं गंवाया है।

    8 ओवर के बाद नेपाल का स्कोर- 36/0

  • 12:49 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023: नेपाल ने बनाए 10 रन, वेस्टइंडीज को लगा झटका

    पहले मैच में नेपाल ने 4 ओवर के बाद 10 रन बना लिए हैं। कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 3 ओवर की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। ब्रैंडन किंग बिना खाता खोले आउट हो गए।

  • 12:41 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: नेपाल और वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी जारी

    टॉस हारने के बाद दोनों टीमों की बल्लेबाजी जारी है। नेपाल ने खाता भी खोल लिया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अभी तक खाता नहीं खोला है।

  • 12:37 PM, 18 Jun 2023

    WC Qualifier 2023 Match Live Score: जिम्बाब्वे और यूएसए ने जीता टॉस

    आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुना है। वहीं, दूसरे मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।