कोइरौना (भदोही)। आवास दिवस के अवसर पर रविवार को डीघ ब्लॉक क्षेत्र के नारेपार सहित अन्य गांवों में खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने दर्जनों आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को चाबी सौंपा। बीडीओ ने नारेपार सहित अन्य गांव पहुंचकर पीएम आवास लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्हें आवास मिलने और पूर्ण होने की बधाई दी। साथ ही चाबी का डेमो कार्ड व प्रमाण पत्र सौंपा। कच्चे घरों में रह रहे लाभार्थियों के चेहरे पीएम आवास योजना के तहत बने अपने नए आशियाने की चाबी पाकर खिल उठे।
नारेपार गांव में लाभार्थियों को आवास की डेमो चाभी देते बीडीओ,साथ में अन्य
बीडीओ ने बताया कि गत 15 नवम्बर को चाबी सौंपने के वृहद कार्यक्रम में छूट गए आवास योजना के लाभार्थियों को आवास दिवस पर नए घर की चाबी देते हुए बधाई दी गई है। इस मौके पर एपीओ विनय श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह चौहान, रोजगार सेवक प्रदीप सिंह आदि रहे।
Post Views: 24 भदोही: उत्तर प्रदेश में इन दिनों हर जगह सिर्फ पंचायत चुनाव का शोर नदर आ रहा है. प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के दावे और वादे कर रहे हैं. इस बीच कुछ लोग ऐसे भ हैं जो गैर कानूनी तरीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. भदोही जनपद में जिला […]
Post Views: 21 उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का एक विधायक है जबकि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद संत कबीर नगर से बीजेपी के सांसद हैं. भदोही: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हाल में मुलाकात करके लौटे निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को उपमुख्यमंत्री […]
Post Views: 12 आजसं. कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारीपुर की मौजूदा ग्राम प्रधान कुलवंती देवी उर्फ कलुई 68 वर्ष पत्नी स्व. पन्नालाल गौतम का गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर पर ही आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से कुलवंती की तबियत खराब चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार […]