

Related Articles
देश में यहां उठी अलग राज्य की मांग, प्रदर्शनकारियों ने रेल ट्रैक किया जाम;
Post Views: 8 , कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अलग राज्य की मांग उठ रही है। अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने शुक्रवार को जलपाईगुड़ी जिले में प्रदर्शन किया है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया। इस वजह से उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में ट्रेन […]
छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी का निधन, कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
Post Views: 3 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्र की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पंडित छन्नूलाल मिश्र के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से संगीता की मौत हो गयी। जिला प्रशासन के […]
नक्सली हमले में शहीद जवानों को अमित शाह, भूपेश बघेल समेत पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
Post Views: 11 बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंच कर नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह बीएसएफ के विमान से आज यहां पहुंचे,और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सीधे पुलिस लाईन जाकर शहीद जवानों […]





बाजार। झारखंड में धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़क गई। कइ वैगनों से धुंआ निकल रहा था। यह देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत मालगाड़ी रोकवाई गई। धनबाद रेल मंडल कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन गिरिडीह जिले के तहत आता है। तत्काल गिरिडीह अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को पर काबू पा लिया।
पानी पड़ गया कम
आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग काबू करने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
खानूडीह से मालगाड़ी जा रही थी पंजाब
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन ( PMRG Hisar) जा रही थी। बीसीसीएल के कर्मचारियों ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है