सकलडीहा। गंगा में अचानक बढ़े जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। शनिवार को समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार जलभरॉव और बाढ़ को लेकर तहसील प्रशासन को पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। चेताया कि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगा। इस दौरान कुल 115 प्रार्थना पत्रों में 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। गांव से लेकर सड़क तक जलभरॉव की समस्या को किसान यूनियन और ग्रामीणों ने समस्या का निदान का मांग उठाया। इसके अलावा गंगा के तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत केन्द्रों पर व्यवस्था नदारत होने की गुहार लगाया। आरोप लगाया कि कागजों पर सिर्फ बाढ़ की तैयारी होती है। जमीन पर एक भी मॉडल बाढ़ शरणालय की व्यवस्था नदारत है। एडीएम ने तहसील प्रशासन और राजस्व कर्मियों को बाढ़ के दौरान लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का चेतावनी दिया। इसके अलावा तीनों ब्लॉक के बीडीओ और एडीओ पंचायत और बंधी प्रखंड के अधिकारियों को गांवों और ड्रेनों की समस्या से तत्वरित निदान दिलाने का निर्देश दिया। चेताया कि कही भी गंदा नाला या पोखरी पाटा गया है तो फोर्स लेकर समस्या का समाधान कराये। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार मिश्रा, तहसीलदार डा० वंदना मिश्रा, बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर, ज्वाला प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित दृवेदी एसडीओ आकाश सिंह, बीईओ एसबी सिंहए सीडीपीओ अवधेश सिंह, मीना गुप्ता, एसआई महफूज खां, एसएन शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चन्दौली। देश के लिए नेता जी योगदान अविस्मरणीय
Post Views: 711 चहनियां। आजाद हिन्द फौज के संस्थापक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता जी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व व कृतित्व हमारी युवा पीढी के लिए आत्मसात करने योग्य है। श्री बोस द्वारा भारत माता को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्ति दिलाने के लिए किया गया। प्रयास और कार्य अतुलनीय व योगदान अविस्मरणीय है। […]
चंदौली।गया जंक्शन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण
Post Views: 516 मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा-निर्देशन में पूर्णतया संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित रखने हेतु पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल निरंतर कार्यरत है। डीडीयू मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रौशन के साथ मंडल के अन्य उच्चाधिकारियों की टीम द्वारा गया जंक्शन पर विभिन्न सुविधाओं व कार्य […]
चंदौली। जनता के शिकायतों का अफसर तत्काल करें समाधान:रमाशंकर
Post Views: 387 चंदौली। जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत रमाशंकर सिंह पटेल ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित विकास कार्यक्रमों में शासन की मंशा के अनुरूप तेजी से कार्य कराया जाए। पूरी […]