सकलडीहा। गंगा में अचानक बढ़े जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। शनिवार को समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार जलभरॉव और बाढ़ को लेकर तहसील प्रशासन को पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। चेताया कि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगा। इस दौरान कुल 115 प्रार्थना पत्रों में 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। गांव से लेकर सड़क तक जलभरॉव की समस्या को किसान यूनियन और ग्रामीणों ने समस्या का निदान का मांग उठाया। इसके अलावा गंगा के तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत केन्द्रों पर व्यवस्था नदारत होने की गुहार लगाया। आरोप लगाया कि कागजों पर सिर्फ बाढ़ की तैयारी होती है। जमीन पर एक भी मॉडल बाढ़ शरणालय की व्यवस्था नदारत है। एडीएम ने तहसील प्रशासन और राजस्व कर्मियों को बाढ़ के दौरान लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का चेतावनी दिया। इसके अलावा तीनों ब्लॉक के बीडीओ और एडीओ पंचायत और बंधी प्रखंड के अधिकारियों को गांवों और ड्रेनों की समस्या से तत्वरित निदान दिलाने का निर्देश दिया। चेताया कि कही भी गंदा नाला या पोखरी पाटा गया है तो फोर्स लेकर समस्या का समाधान कराये। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार मिश्रा, तहसीलदार डा० वंदना मिश्रा, बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर, ज्वाला प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित दृवेदी एसडीओ आकाश सिंह, बीईओ एसबी सिंहए सीडीपीओ अवधेश सिंह, मीना गुप्ता, एसआई महफूज खां, एसएन शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। हर्षोउल्लास के साथ मना प्रधानमंत्रीका ७१वां जन्मदिन
Post Views: 404 चंदौली। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपाइयों ने केक काटकर सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की मंगलकामनाएं की। साथ ही एक.दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। तत्पश्चात भारतीय […]
चंदौली।पेट्रोल पम्प पर एसडीएम ने की छापेमारी
Post Views: 753 सकलडीहा। क्षेत्र के पेट्रोल पम्पो पर मिल रही घटतौली व मिलावटखोरी की शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अजय मिश्रा व सीओ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग, पूर्ति विभाग, बाट माप, बिक्रय अधिकारी की टीम ने संयुक्त रूप से […]
चंदौली। डीएम ने कठौरी गोवंश आश्रय स्थल का लिया जायजा
Post Views: 304 चंदौली। निराश्रित स्थायी गोवंश आश्रय स्थल कठौरी का जिलाधिकारी संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोवंशों की बेहतर ढंग से देख-रेख किए जाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। मौके पर सभी पशुओं को स्वस्थ पाया गया। साथ ही चिकित्सक को निर्देशित कर कहा कि नियमित भ्रमण […]