मुगलसराय। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए डीडीयू मंडल निरंतर कार्य कर रहा है। रविवार को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड में विभिन्न पॉइंट व क्रॉसिंग सहित रेलवे लाईनों का जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय द्वारा संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यार्ड लाइनों को रनिंग लाइनों की तरह मानकर ध्यान देने एवं पूरे यार्ड का नियमित जांच करते रहने हेतु निर्देशित किया गया। बरसात के दौरान ट्रैकों पर पानी न भरे इस बाबत भी संबंधित कर्मचारियों को सर्तक रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडल कर्मचारियों का संरक्षा के बाबत सर्तक रहने की जिम्मेदारी होती है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड में निरीक्षण के दौरान डीडीयू मंडल के वरीय मंडल अभियंता समन्वय वारिज नयन, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी इकबाल अहमद सहित संबंधित अन्य उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
Post Views: 2,420 चंदौली। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव के हाइटेंसन तार, हैण्डपम्प रिबोर, विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश […]
मुगलसराय। अप्रेटिंस प्रशिक्षुओं ने डीआरएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Post Views: 557 मुगलसराय। मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में २०१९-२० के अप्रेंटीस के प्रशिक्षुओं ने परीक्षा कराये जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए पत्रक सौंपा। इस बाबत प्रशिक्षु निरांचल प्रजापति,ओमप्रकाश यादव, रामाज्ञा, मुन्नालाल, आशीष कुमार, सत्याजित, विवेक, शानू कुमार मौर्या, सुनील कुमार, विवेकानंद पटेल, आदि प्रशिक्षुओं ने बताया की हम लोग स्थानिय रेलवे […]
चन्दौली। सुहागिनों ने पतियों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत
Post Views: 590 चन्दौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज पूरी श्रद्घा के साथ निर्जल व्रत रख भगवान शिव की अराधना कर पतियों के दीर्घायु के लिए कामना किया। तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं एक दो दिन पूर्व से ही तीज की तैयारी में जुट गयी […]