चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं घाट के समीप शिवालय मन्दिर पर निषाद एकता संगठन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बाल्मीकि इंटर कालेज द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चियों को बलुआ थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कालेज के द्वारा राज्य स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता बस्ती जिला में 27 नवम्बर को आयोजित हुई थी। खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसमे प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चंचल साहनी व जिला स्तरीय प्रतियोगिता 200 मीटर की दौड़ में सुष्मिता यादव ने जनपद में स्थान प्राप्त किया है। बतौर मुख्य अतिथि बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सराय पिंकल सिंह ने बच्चियों को शील्ड व प्रोत्साहन राशि देकर समान्नित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत तो लगा रहता है। खेल में जितने वाला खिलाड़ी हारने वाले से महज एक कदम पीछे रहता है। प्रयास करे कि वह अगले कम्पटीशन में आगे रहे। विशिष्ठ अतिथि प्रधान पिंकल सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान राहुल साहनी, संस्थापक अरबिंद निषाद, प्रदीप निषाद, नीरज साहनी, घनश्याम साहनी, गोबिंद साहनी, जीवन निषाद, दयाराम निषाद, रमन साहनी, अजीत कुमार, सूरज कुमार, अजय साहनी आदि लोग उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली:तमिलों के जत्थे का जंक्शन पर स्वागत
Post Views: 331 मुगलसराय। वाराणसी में आयोजित काशी-तमिल समागम में भाग लेने १२३९० चेन्नई गया एक्सप्रेस से लगभग २१६ यात्री एसी ३ टीयर कोच से बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पहले से उपस्थित मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, आदि ने भव्य स्वागत […]
त्वरित न्याय के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पहुंच रहे फरियादियों के गांव
Post Views: 400 सकलडीहा। विगत कई वर्षो से न्याय पाने के लिए ग्रामीण फरियादी तहसील का चक्कर लगाते लगाते थक गये थे। लेकिन अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने पीडि़तों को सीधे न्याय दिलाने के लिए गांव गांव पहुंच रहे हैं। इस पहल से ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जागने लगी है। रविवार को […]
चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन
Post Views: 350 मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक […]