चन्दौली। कोरोना संक्रमण से चल रही जंग के बीच मानसून ने दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जेई, ईएस आदि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की शुरूआत की है। इसका पण्डित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को शुभारंभ दीनदयाल नगर विधायक साधना सिंह ने किया। विधायक ने बताया कि बारिश के साथ मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान चलाया है। यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। दस्तक अभियान में व्यापक शिक्षा, जागरूकता, सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन का कार्य शामिल है। प्रशिक्षित कर्मी दिमागी बुखार, कोविड.19 एवं अन्य संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। आज से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान अंतर विभागीय जैसे नगर पालिका, आंगनबाड़ी, आशा एएनएम, फॉगिंग टीम आदि के साथ समन्वय करके चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी० पी० द्विवेदी ने बताया कि हम कोरोना से भी लड़ेंगे और हर तरह के संचारी रोग से भी प्रभावी तरीके से निपटेंगे। सभी लोग अपने क्षेत्र के पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पूर्ण टीकाकरण कराए। शारीरिक स्वच्छता एवं साफ.सफाई का विशेष ख्याल रखे।
Related Articles
चंदौली। वित्तविहीन शिक्षकों का ध्यान नहीं दे रही सरकार:डा० राजेन्द्र
Post Views: 329 चंदौली। वर्तमान सरकार के वित्तीय वजट में माध्यमिक शिक्षा में सत्तर से अस्सी प्रतिशत की भागीदारी निभाने वाले वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों का नाम भी ले नहीं रही। जबकि नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, हम वित्तविहीन पैंतीस वर्ष से पपीहा की भांति आस लगाए बैठे हैं। उक्त बातें वित्तविहीन […]
चंदौली।बाजारों में उमडऩे वाली भीड़ पर लगे नियंत्रण
Post Views: 449 चंदौली। जनपद में कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए लोग अब भयभीत होने लगे है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि समय से प्रशासन कारगर कदम उठा ले तो इस पर बहुत हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष कोरोना के बढ़ते […]
चंदौली।जनपद में बह रही विकास की गंगा:डा० केएन
Post Views: 995 चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित जगदीश सराय के समीप मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के सभागार में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फौजी डा० के० एन० पाण्डेय के नेतृत्व में सांसद व केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्रनाथ पाण्डेय का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान केक काटकर एक दूसरे का […]