मुगलसराय। रेलवे की वीआईपी कालोनी एवं स्टेशन कालोनी के जल निकासी के लिए तत्कालीन रेल प्रशासन द्वारा विधिवत भूमि अधिग्रहण कर नाले का निर्माण कराया गया। जिसका लाभ नगरवासियों को भी मिलता है। जल निकासी में मछली मंडी सहित अन्य फल सब्जी वाले कूड़ा करकट पाट कर अवरुद्घ कर देते हैं। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी नाले की सफाई कर किसी तरह की कार्यवाही नहीं करते शायद इसी का लाभ उठाते हुए सफाई होने के कुछ दिनों बाद पुन: वही हाल हो जाता है। लोगों का कहना है कि समस्या के निराकरण के लिए रेल प्रशासन व नगर प्रशासन का समन्वय होना जरुरी है। कारण की जल भराव की समस्या दोनों तरफ के लोग प्रति वर्ष बरसात में झेलते हैं। फलस्वरुप सफाई का कोई लाभ नहीं मिल पाता है। बताया जाता है कि रेल प्रशासन द्वारा उपरोक्त कालोनी के जल निकासी के लिए जीटी रोड, सब्जी मंडी होते हुए चतुर्भुजपुर तक नाले का निर्माण कराया गया जिसकी बरसात से पूर्व सफाई भी कराई जाती है। इसका लाभ मात्र दो कालोनियों के साथ इस बीच पडऩे वाले नगर के सभी आवासों को मिलता है। लोगों ने कहा कि स्वच्छता के दौरान कूड़ा करकट अन्यत्र न फेंकने की अपील की जाती है इसके बावजूद लोगों में जागरुकता नहीं आ पा रही है।
Related Articles
चंदौली।छात्रों के परीक्षाफल से विद्यालय गौरवांवित
Post Views: 326 मुगलसराय। सीबीएसई कक्षा दसवीं के घोषित परिणाम में एसजी पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। कुल 241 छात्र छात्राओं में 14 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। जिनमें मोहम्मद फरहान खान ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं सगल सिंह ने 97.2, देव जायसवाल ने 95.6 व […]
चन्दौली।कार्यकर्ता संगठन का रीढ़: मीना चौबे
Post Views: 422 सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित बीजेपी बूथ संगठन प्रभारी राजेश पासवान के घर सुबे की मंत्री व जनपद की प्रभारी मीना चौबे शुक्रवार को पहुंच कर उनके परिजनों से भेंट कर हालचाल लिया। बूथ प्रभारी के परिजन अपने बीच में प्रदेश सरकार की मंत्री को पाकर भाव विभोर हो गये। वहीं मंत्री ने […]
चंदौली।देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं ने टेका मत्था
Post Views: 524 चंदौली। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जनपद के विभिन्न पूजा पंडालों व घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चन किया गया। देवी मंदिरों में पूजा पाठ व भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही देवी उपासक विभिन्न देवी मंदिरों में मत्था टेकर माता रानी से देश […]