चंदौली। पंचायत चुनाव.2021 के क्रम में मतदान की प्रक्रिया मुकम्मल कराने के लिए रविवार को बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होंगी। उक्त कार्यवाही निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। इसको लेकर शनिवार को ब्लाकों में पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री के वितरण के लिए टेबल लगाने के साथ ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। वहीं मतदान कार्मिकों को बूथों तक पहुंचाने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया। ताकि मतदान कार्मिकों को सहूलियत हो सके। विदित हो कि जिले में तीसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को सभी बूथों पर मुकम्मल होगा। इस बार जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के वोट एक साथ डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए लगभग 11 हजार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 2359 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 2141 पोलिंग पार्टियां बूथों पर जाकर मतदान कराएंगी। वहीं शेष 218 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा जाएगा। उक्त पोलिंग पार्टियां ब्लाकों में मौजूद रहेंगी। ताकि आवश्यकता पडऩे पर उन्हें बूथों पर भेजा जा सके। सदर ब्लाक में शनिवार को एडीओ पंचायत ब्रजेश सिंह की देखरेख में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए सभी तैयारी की व्यवस्था की गई। वहीं पीठासीन अधिकारियों को मतदान सामग्री के वितरण के लिए अलग.अलग टेबल लगाए गए। इसपर कार्मिकों को मतदान सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। इसके बाद वाहनों से बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। इसके बाद रूट चार्ट के अनुसार कार्मिक बूथों तक पहुंचेंगे। ब्लाकों में छाया के साथ ही पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं पोलिंग पार्टियों के रवानगी के दौरान अधिकारियों के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। गौरतलब हो कि २६ अप्रैल से होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत को निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्घ है। चुनाव में किसी तरह का कोई अड़चन व लापरवाही न बरती जाये उसके लिए कर तैयारी पूर्ण कर रही है।
Related Articles
International Yoga Day 2023 : पानी से लेकर पहाड़ तक दुनियाभर में योग का जश्न तस्वीरों में देखें
Post Views: 2,539 दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी […]
चंदौली। नैनो यूरिया पर किसान गोष्ठी का आयोजन
Post Views: 345 धानापुर। स्थानीय विकास खंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को सुबह 11 बजे से नैनों यूरिया पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों को नैनों यूरिया के प्रयोग के सम्बन्ध पर विस्तृत जानकारी दी गयी। किसान गोष्ठी का आयोजन सहकारिता मंत्री जे पी सिंह राठौर के निर्देश पर इफको के […]
चंदौली।शिविर में ५० लोगों का टीकाकरण
Post Views: 425 चंदौली। उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा श्रीमान जनपद न्यायाधीश महोदय, श्री विनय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रभारी सचिव नरेन्द्र कुमार यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि तहसील सभागार चन्दौली में कोविड – १९ के रोकथाम को सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से […]