चंदौली। महेन्द्र टेक्निकल इण्टर कालेज में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा० महेंद्रनाथ पाण्डेय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का फीता काटने के साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि प्रदेश व जनपद में कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की है। उन्होंने बताया कि आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई मेन्स जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं कर पाते हैं। उनके लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कोचिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें। इन योजनाओं के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चंदौली आकांक्षी जनपद है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना गरीब व जरूरतमंद छात्र छात्राओं को यह योजना उनकी लक्ष्य को पूरा करने में कारगर साबित होगी। बताया कि जनपद में अब तक 37 छात्र.छात्राओं द्वारा पंजीकरण कराकर नि:शुल्क कोचिंग शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिलास्तरीय अधिकारी जिन विषयों में बेहतर दक्षता रहते हैं उनके द्वारा भी उन विषयों को पढ़ाने व समझाने का काम किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने से किया। इस दौरान विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक चकिया कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उपस्थित थे।
Related Articles
चंदौली।स्किल डेवलपमेंट का कार्यशाला आयोजित
Post Views: 527 चहनियां। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ चन्दौली में प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को जीवविज्ञान के छात्रों के लिए स्किल डेवेलपमेंट तथा मेंटल हेल्थ वेलनेस आभासी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतापगढ़, जवाहर नवोदय विद्यालय शहडोल, जवाहर नवोदय विद्यालय चित्रकूट, जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र के बच्चों ने […]
चंदौली।राजस्व के सबसे अधिक मामले सकलडीहा तहसील में:डीएम
Post Views: 571 सकलडीहा। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सकलडीहा कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियादियों से रूबरू रहे। इस दौरान जिले में सकलडीहा तहसील में राजस्व के सबसे ज्यादा मामला होने पर डीएम ने नाराजगी जताया। इस […]
चंदौली।छात्र ने डीएम की तस्वीर बनाकर किया भेंट
Post Views: 372 चहनियां। लोक मंगल पब्लिक स्कूल चहनियां के कक्षा 7 के छात्र सुरतापुर निवासी रुद्र सिंह ने जिलाधिकारी को उनकी तस्वीर बनाकर भेंट की। सजीव पेंटिंग को देखकर जिलाधिकारी अचंभित रह गयी। छात्र की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की। रुद्र की प्रतिभा को देखते हुये जिलाधिकारी ने रुद्र सिंह को चलो चंदौली […]