सैयदराजा। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर बिगत दिनों कोरोना महामारी के चलते दिवंगत हुए लोगों को अपनी श्रद्घांजली अर्पित की गयी। इस अवसर पर चेयरमैन विरेन्द्र जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कोविड – १९ से मरे लोगों के परिवारीजनों को इस विपत्ति को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होने नगरवासियों से शासन व जिला प्रशासन द्वारा कोविड-१९ से बचने के लिए जारी किये गये दिशा निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। कहा कि कोरोना महामारी में हमसे अपनों को छिन लिया है, ऐसे में हमें सर्तकता बरतना नितांत आवश्यक है। शासन द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण में सभी लोग अवश्य ही भाग लें। नगर में कोरोना महामारी के चलते विशेष सफाई अभियान कराया जा रहा है। लोग सड़कों पर अकारण गन्दगी न फैलावें साथ ही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे साफ सफाई अभियान में सहयोग करें। इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी सभासद आदि मौजूद थे
Related Articles
चंदौली।छोटे लोहिया के जन्मदिवस पर सपा निकालेगी साइकिल यात्रा
Post Views: 703 चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला पार्टी कार्यालय लोहिया भवन चन्दौली पर सम्पन्न हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर ५ अगस्त से सुबह १० बजे जनपद के सभी तहसील स्तर के गांवो व कस्बों में जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मनाकर समाजवादी साइकिल यात्रा […]
यूपी में कोहरे का कहर, 5 की मौत, औरैया में यमुना-उरई में नहर में गिरी कार, ट्रैक्टर-ट्राली भी पलटी
Post Views: 1,380 लखनऊ, यूपी में कोहरा और तेज रफ्तार के चलते आज सड़क हादसों में अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से छाया घना कोहरा शनिवार सुबह तक कई लोगों को निगल गया। औरैया में घने कोहरे के चलते यमुना में गिरी तेज रफ्तार […]
चंदौली।थानाध्यक्ष ने दिखाई मानवता
Post Views: 319 शहाबगंज। स्थानीय थाना प्रभारी मनोज कुमार द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मानसिक रूप से बिमार एक युवक को उसके परिजनों से मिलवाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। बताया जाता है कि बिहार प्रांत के चित्र टोली रोड आरा भोजपुर निवासी श्यामसुंदर केशरी पुत्र रामप्रवेश केशरी मानसिक रूप से […]