इलिया। प्रशासन आपके द्वार अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान आजिविका मिशन, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित दो दर्जन स्टाल लगाए गए थे। चौपाल में शासन द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। एसडीएम ज्वाला प्रसाद खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। आयोजित जन चौपाल का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ने किया। तत्पश्चात इंडियन फार्मर, बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग सहित अन्य स्टालों का अवलोकन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार स्टाल पर तीन महिलाओं की गोद भराई की रस्म व दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार की रस्म भी निभाई गई। ग्राम पंचायत विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर मॉडल शौचालय सहित आवास का अवलोकन किया गया। आवास का लक्ष्य स्वीकृती, शौचालय के बारे में जानकारी ली गई। चौपाल में पड़े संबंधित विभागों के शिकायती प्रार्थना पत्र को उपजिलाधिकारी ने तत्काल समाधान करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों का भी उपजिलाधिकारी ने अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान बिजली विभाग एसडीओ अनिल कुमार, अजय गुप्ता, शीला देवी, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, कुलदीप मिश्रा, मनीष सिंह, मुकेश कुमार, डॉ एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
निर्माणाधीन परियोजनाओंको समयसे करें पूर्ण
Post Views: 443 ५० लाखसे अधिकके परियोजनाओं की समीक्षा चन्दौली। वित्तीय वर्ष 2020-21 समाप्ति की ओर है इसके दृष्टिगत जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं में अतिरिक्त तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। निर्माण के दौरान मानक व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाय। परियोजनाओं की पूर्णता की समयसीमा को ध्यान में रखते हुए कार्यों को […]
चंदौली।यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे बेलगाम यात्री वाहन चालक
Post Views: 554 मुगलसराय। बेलगाम होते ऑटो रिक्शा चालकों को कब अपने स्पीड पर नियंत्रण रखने का पाठ पढ़ाया जाएगा इसकी प्रतीक्षा में नागरिकों का सब्र का बांध टूट रहा है। हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर एसपी व सीओ ने भी इन्हें पाठ पढ़ाकर जागरूक करने की बात कही है। लेकिन अब तक इन्हें […]
चंदौली।तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
Post Views: 846 चंदौली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा एसआरवीएस पचफेड़वा में आयोजित जिला प्रशिक्षण के तीसरे एवं समापन दिवस के अवसर पर अलग अलग विषयों पर तीन सत्र चले। इन सब सत्रों में अपने अपने बिषयों पर वक्ताओ द्वारा अपने बिचारों को विधिवत ब्यक्त किया गया सभी सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु […]