चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ३१ अक्टूबर से १३ नवम्बर तक विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित है उपरोक्त अभियान के तहत रविवार को सदर तहसील चंदौली में पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में मेगा कैंप के माध्यम से नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बारे में बताते हुए बताया गया कि भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन संविधान के तीसरे भाग के अनुच्छेद 12 से 35 तक में किया गया है तथा संविधान के भाग 4 क के अनुच्छेद 51क में नागरिकों के मूल कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। आम जनमानस को इससे संबंधित हैंडबिल तथा पंपलेट भी वितरित किया गया। सकलडीहा तहसील में ग्राम सभा सोनबरसा टांडा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे तथा जागरूकता अभियान चलाया गया । इसके साथ ही तहसील चकिया में भी नागरिकों के मूल कर्तव्य तथा मौलिक अधिकार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया इसी क्रम में तहसील मुगलसराय में भी व्यापक रूप से विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही आगामी 12 नवम्बर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया गया।
Related Articles
चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन
Post Views: 350 मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक […]
UP : भगवामय हुआ यूपी निकाय चुनाव 4 सीटों पर दर्ज की जीत बाकी पर आगे; सपा साफ! –
Post Views: 2,462 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 59 : 35 PM मैनपुरी की […]
affiliates चंदौली में सपा विधायक प्रभुनारायण यादव सहित दो नामजद
Post Views: 1,305 चंदौली, । मुख्यमंत्री के आमगन के दौरान रविवार को राजकीय कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के आरोप में सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सपा नेता संतोष यादव के साथ ही 150 अज्ञात पर बलुआ थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोके जाने पर पुलिस व कार्यकर्ताओं […]