चंदौली। भाजपा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलने का नारा दिया। इससे वह देश की एकता व अखंडता को जोड़े रखना चाहते थे। डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा और अलग संविधान था। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराने के साथ ही प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल सिंह, अनिल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह, जैनेंद्र कुमार, राकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, अविनाश सिंह, मनोज सिंह, शेषनाथ आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।जनता को मंत्री, विधायक, अधिकारी कर रहे गुमराह
Post Views: 480 सकलडीहा। विधान सभा का चुनाव नजदीक है। इसके बाद भी सरकार के अधिकारी से लेकर मंत्री और विधायक जनता को गुमराह कर रहे है। सोमवार को प्रबुद्धजन सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने बैठक कर विधान सभा की समस्याओं को लेकर विरोध जताया। इस दौरान आगामी दस सितम्बर को तहसील मुख्यालय पर […]
चन्दौली।कारागार में बंदियों का रखे विशेष ख्याल
Post Views: 256 चंदौली। माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में बुधवार को अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली ज्ञान प्रकाश शुक्ला द्वारा जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया गया। पूर्ण कालिक सचिव महोदय जेल में ऐसे […]
चंदौली।काग$जों में किसानों की आय हो रही दुगुनी:मनोज सिंह
Post Views: 627 धीना। सैयदराजा विधानसभा के विरासराय गांव स्थित विरसराय पम्प कैनाल की दयनीय दशा देखकर पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह भड़क गए और कहा की 24 घण्टे में नही चला पम्प कैनाल तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। किसानों को कभी भी सरकार द्वारा मदद नही मिल रही केवल कागजो में सरकार […]