चकिया। स्थानीय विकास क्षेत्र के 13 न्याय पंचायतों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त व नाम वापसी के बाद 1785 प्रत्याशी चुनाव में बने हुए हैं। ग्राम प्रधान के 89 पदों के लिए 650 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें चार नामांकन पत्र निरस्त हो गए और 135 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया। अब 511 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नामांकन वापस लेने के सात मुजफ्फरपुर वार्ड संख्या 1 से 8 तक में एकमात्र प्रत्याशी शंभू नाथ के होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। सहायक विकास अधिकारी ;पंचायतद्धसत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुजफ्फरपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 1से 8तक के लिए शंभू नाथ सिंह यादव व रजिन्दर ने नामांकन दाखिल किया था।रविवार को नाम वापसी के दौरान अंतिम समय मे रजिन्दर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के 88 पदों के लिए 489 ने नामांकन किया था। एक नामांकन निरस्त होने के साथ ही 38 लोगों ने नामांकन वापस ले ले लिया। ऐसी स्थिति में 87 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 449 प्रत्याशी चुनावी मैदान रह गए है। ग्राम पंचायत सदस्य के 253 पदों के लिए 873 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 20 का नामांकन निरस्त हो गया। इस प्रकार चुनावी दंगल में 825 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने हुए हैं।
Related Articles
चंदौली।सड़क पर धान रोप जताया विरोध
Post Views: 528 पड़ाव। तड़वा वीर बाबा के समीप जीटी रोड पर एक गड्ढे में सपा के नौजवान सभा जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धान रोपाई करके जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि उत्तर […]
चंदौली।नेशनल इंटर कालेज से निकला मतदाता जागरुकता रैली
Post Views: 714 सैयदराजा। विकास खण्ड बरहनी सैयदराजा कार्यालय के सामने नेशनल इण्टर कालेज से सोमवार की पूर्वाह्न सीडीपीओ राम प्रकाश मौर्या, बरहनी खण्ड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल व बरहनी ब्लाक बीडीओ राहुल सागर के नेतृत्व मे शिक्षक, शिक्षकाओ आगनबाडी कार्यकत्री, आशा व सफाई कर्मी के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जो नगर भ्रमण […]
चंदौली।३१ जुलाई तक मनेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह
Post Views: 309 चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से अंतर्विभागीय समन्वय से कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। इसकी सफलता हेतु […]